government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN
कोई भी महत्वपूर्ण Update न छूटे, अभी हमारे Official WhatsApp Channel से जुड़ें।

निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन 2026: आवेदन, स्थिति और डाउनलोड से जुड़ी पूरी गाइड

यदि आप निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate) बनवाना चाहते हैं या पहली बार ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो इस पेज पर आपको आवेदन करने का सही तरीका, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन शुल्क, प्रमाण पत्र बनने में लगने वाला समय, आवेदन की स्थिति (Status) देखने की प्रक्रिया, प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का तरीका तथा सुधार (Correction) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल भाषा में मिलेगी। साथ ही आधिकारिक आवेदन लिंक और आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आप बिना किसी परेशानी के सही तरीके से अपना निवास प्रमाण पत्र बनवा सकें।

निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

इस Page पर निवास प्रमाण पत्र से संबंधित पूरी जानकारी सरल शब्दों मे उपलब्द कराई गई है। यहाँ आप यह जानेंगे कि निवास प्रमाण पत्र क्या है। इसकी आवश्यकता क्यों पड़ती है। इसे बनवाने के लिए कौन-कौन सी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों आवेदन प्रक्रियों की Step-By-Step पूरी जानकारी यहाँ उपलब्ध कराई गई है। इस पेज के माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना प्रमाण पत्र आसानी से डाउनलोड भी कर सकते है।

आपका साथ ही हमारी ताकत है ।

🚀 लेटेस्ट न्यूज पाने के लिए आज ही जॉइन करें : whatsapp

आपकी जानकारी का भरोसेमंद साथी ।

https://www.grcm.in

Image
Niwas Praman Patr Poster

निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ज़रूरी आवश्यक दस्तावेज:

  1. आवेदक के स्थाई पते की पहचान के लिए निम्न मे से कोई एक दस्तावेज: वोटर कार्ड, आधार कार्ड,पैन कार्ड, राशन कार्ड.....etc
  2. आवेदक का हाल ही का पासपोर्ट साइज़ फोटो हस्ताक्षर के साथ
  3. स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र (Self-Declaration Form)
  4. मोबाइल नंबर (OTP के लिए) और ईमेल आईडी आवेदन की स्थिति जानने के लिए।

आवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदक/आवेदिका के माता-पिता/पूर्वज का निम्नांकित में से कोई एक दस्तावेज संलग्न करें

  1. राजस्व अभिलेख - खतियान
  2. राजस्व अभिलेख - दानपत्र
  3. राजस्व अभिलेख - भूमि संबंधी दस्तावेज
  4. राजस्व अभिलेख - भूमिहीनों को आवंटित जमीन से संबंधित अभिलेख
  5. अन्य राजस्व अभिलेख
  6. राशन कार्ड
  7. मतदाता पहचान पत्र
  8. विद्युत बिल
  9. दूरभाष बिल

note 1 : - निवास प्रमाण पत्र SDO Level (अनुमंडल स्तर): SDO Level का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके पास पहले से राजस्व अधिकारी स्तर (RO Level) के द्वारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र अवश्य होना चाहिए।

note 2 : - Domicial Certificate DM Level (जिला स्तर): जिला स्तर का प्रमाण पत्र तभी बन सकता है। जब आपके पास पहले से RO या SDO स्तर का प्रमाण पत्र मौजूद हो। इन दोनों में से कोई एक प्रमाण पत्र आपके पास होना अनिवार्य है तभी आप DM Level निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion) : निवास प्रमाण पत्र आपकी नागरिकता और पहचान के बुनियादी Documents में से एक है। यह आपको अपने राज्य की योजनाओं, शिक्षा और नौकरियों में आपका हक़ दिलाता है। इसलिए, इसे बनवाकर सुरक्षित रखना बहुत ही आवश्यक है।

(on desktop) step - 1
Caste Certificate Apply Online
(on desktop) step - 2
Caste Certificate Apply Online
(on mobile) step - 1
Caste Certificate Apply Online
(on mobile) step - 2
Caste Certificate Apply Online

निवास प्रमाण पत्र से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs) - GRCM.IN

1. निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate) क्या है?

यह एक सरकारी आधिकारिक दस्तावेज़ है। Domicial Certificate यह साबित करता है कि आप किसी राज्य के 'मूल' या 'स्थायी' निवासी हैं। यह आपके स्थायी पते की सरकारी पुष्टि है।

2.निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता हमें कब और क्यों पड़ती है?

इसकी ज़रूरत कई मुख्य जगहों पर पड़ती है जैसे:
👉 राज्य सरकार की नौकरियों में स्थानीय आरक्षण का लाभ उठाने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।
👉 स्कूल-कॉलेज में एडमिशन के लिए राज्य कोटे का उपयोग करने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
👉 सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ती हैं।

3. निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए कौन-से कागज़ात की आवश्यकता पड़ती हैं?

हर राज्य के नियम थोड़े भिन्न हो सकते हैं पर मुख्य रूप से ये सब कागज़ात कि जरूरत पड़ती हैं:
👉 आवेदक का स्थायी पते/पहचान का सबूत: आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आदि यह सबसे अहम है कागजात हैं।
👉 आवेदक का फोटो: आवेदक का नया पासपोर्ट साइज़ फोटो हस्ताक्षर के साथ।
👉 आवेदक का स्व-घोषणा पत्र: एक फॉर्म जिस पर आप यह पुष्टि करते हैं कि आप कहाँ के स्थाई निवासी हैं।

4. निवास प्रमाण पत्र बनवाने का सही तरीका क्या है?

आप दो तरीकों से यह प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं:
1. ऑनलाइन: ज़्यादातर राज्य अब 'RTPS' (बिहार राज्य का अधिकारी पोर्टल है) या 'e-Sathi' जैसे अपने सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करता हैं। आप खुद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या CSC सेंटर से अप्लाई कर सकते हैं।
2. ऑफलाइन: आप अपने पंचायत के ब्लॉक (प्रखंड) या तहसील (अंचल) कार्यालय जाकर फॉर्म ले सकते हैं और वहीं उस फॉर्म मे जो आपसे जानकारी मांगा गया है उसे भर कर जमा कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरा होने के बाद जारी कर दिया जाएगा।

5. अप्लाई करने के कितने दिन बाद निवास प्रमाण पत्र मिलता है?

यह आपके राज्य की सर्विस पर निर्भर करता है। आमतौर पर, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद 10 से 15 दिनों का समय लग सकता है। जिसे आप खुद से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

6. निवास प्रमाण पत्र की वैधता कितनी होती है?

निवास प्रमाण पत्र एक बार बनने के बाद आमतौर पर इसकी वैधता जीवन भर के लिए मान्य होती है। हालाँकि, कोई-कोई विभाग (जैसे नौकरी) 3 साल से ज़्यादा पुराना प्रमाण पत्र नहीं लेते पर तकनीकी रूप से यह एक्सपायर नहीं होता। यदि आप अपना स्थानीय निवास बदलते हैं तो इस परिस्थिति में आपको अपना नया प्रमाण पत्र बनाना होगा।

7.क्या एक स्टूडेंट अपने नाम का निवास प्रमाण पत्र बना सकता है या नहीं?

हाँ, छात्रों को ही इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत पड़ती है। स्कॉलरशिप, एडमिशन जैसे कार्यों के लिए। छात्र अपने माता-पिता के स्थायी पते के प्रमाण के आधार पर अपने नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए असानी से आवेदन कर सकते हैं।