government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN

BPSC PRE 4.0 Teacher Recruitment 2026

BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026 पूरी जानकारी

भर्ती का नाम

BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती 2026 (total vacancy - 44,000+)

संक्षिप्त विवरण

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा TRE 4.0 शिक्षक भर्ती को लेकर नया प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत वर्ग 1 से 5, वर्ग 6 से 8, वर्ग 9 से 10 और वर्ग 11 से 12 तक शिक्षक नियुक्ति की जाएगी।

अगर आप बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC द्वारा TRE 4.0 भर्ती को लेकर नया प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया गया है। इस अपडेट के बाद लाखों छात्राओं और अभ्यर्थियों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

इस भर्ती के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग और पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती की जाएगी।

BPSC द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आयोग को अधियाचन प्राप्त हो चुका है और जल्द ही समेकित विज्ञापन जारी किया जाएगा। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

कई छात्राओं के मन में यह सवाल रहता है कि आवेदन कब शुरू होगा, परीक्षा कब होगी, क्या महिला उम्मीदवारों को आरक्षण मिलेगा, क्या बिना STET के आवेदन कर पाएंगे और आवेदन शुल्क कितना रहेगा। इन सभी सवालों का जवाब विस्तृत विज्ञापन में जारी किया जाएगा।

अगर आप पहली बार किसी सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने जा रही हैं तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आवेदन करते समय नाम, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी बिल्कुल सही भरें। छोटी गलती होने पर आवेदन रद्द भी हो सकता है।

छात्राओं को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार ना करें। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण सर्वर धीमा हो सकता है। इसलिए आवेदन शुरू होते ही फॉर्म भरना बेहतर रहेगा। यह भर्ती बिहार की सबसे बड़ी शिक्षक भर्तियों में से एक मानी जा रही है। इसलिए प्रतियोगिता काफी अधिक रहने की संभावना है। छात्राओं को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

अगर आप सरकारी नौकरी, स्कॉलरशिप, एडमिशन, रिजल्ट और सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पढ़ना चाहती हैं तो हमारी वेबसाइट के अन्य महत्वपूर्ण पेज भी जरूर देखें। आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र

इसके अलावा छात्राएं यहां से सरकारी योजना, वोटर आईडी से जुड़ी जानकारी भी पढ़ सकती हैं।

जो छात्राएं शिक्षक बनने का सपना देख रही हैं उनके लिए यह भर्ती बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। बिहार में शिक्षक भर्ती लाखों युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर मानी जाती है। इसलिए अभी से तैयारी करना बहुत जरूरी है। छात्राओं को अपने विषयों के साथ-साथ पुराने प्रश्न पत्र और सिलेबस भी जरूर पढ़ना चाहिए। इससे परीक्षा पैटर्न समझने में आसानी होती है और तैयारी बेहतर हो पाती है।

स्रोत : बिहार लोक सेवा आयोग प्रेस विज्ञप्ति

Disclaimer: इस पेज पर दी गई जानकारी इंटरनेट एवं आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी आवेदन या प्रक्रिया से पहले आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी की पुष्टि जरूर करें। किसी प्रकार की त्रुटि या समस्या के लिए हमारी वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

total no. of vacancies : 44000+ post

Application Fee : ₹100/- (for all candidate)

BPSC School Teacher TRE 4.0 Vacancy 2026

image
image

आवश्यक दस्तावेज़ और पात्रता से जुड़ी जानकारी

BPSC TRE 4.0 Documents
क्रम संख्या दस्तावेज़ विवरण
1. आधार कार्ड पहचान सत्यापन हेतु
2. पासपोर्ट size फोटो ऑनलाइन आवेदन हेतु
3. हस्ताक्षर फॉर्म सत्यापन हेतु
4. शैक्षणिक प्रमाण पत्र योग्यता सत्यापन हेतु
5. STET / CTET प्रमाण पत्र शिक्षक पात्रता हेतु
6. जाति / निवास प्रमाण पत्र आरक्षण लाभ हेतु
BPSC TRE 4 Eligibility
क्रम संख्या पात्रता मानदंड विवरण
1. शैक्षणिक योग्यता Graduation / B.Ed / D.El.Ed / Post Graduation
2. शिक्षक पात्रता STET / CTET / BTET आवश्यक हो सकता है
3. आयु सीमा 18 से 37 वर्ष संभावित
4. आरक्षण आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. TRE 4.0 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. फाइनल सबमिट करने से पहले पूरा फॉर्म एक बार जरूर जांच लें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  1. प्रेस विज्ञप्ति जारी : जारी
  2. ऑनलाइन आवेदन : जल्द शुरू होगा
  3. परीक्षा तिथि : बाद में जारी होगी
  4. application fee - ₹100/-

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ) BPSC TRE 4.0 vacancy 2026

Q 1.BPSC TRE 4.0 भर्ती का नोटिस जारी हुआ है क्या?

ans:- हाँ, बिहार लोक सेवा आयोग ने TRE 4.0 भर्ती को लेकर नया प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।

Q 2.आवेदन कब शुरू होगा?

ans :- ऑनलाइन आवेदन तिथि जल्द जारी की जाएगी।

Q 3.कौन आवेदन कर सकता है?

ans :- योग्य D.El.Ed, B.Ed, Graduation और STET/CTET अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Q 4.आवेदन मोड क्या रहेगा?

ans :- पूरा आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा।

Q 5.क्या महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं?

ans :- हाँ, योग्य महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।

Q 6.आवेदन शुल्क कितना होगा?

ans :- आवेदन शुल्क की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में जारी होगी।