NCL राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
NCL (Non Creamy Layer) राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उन अभ्यर्थियों के लिए जारी किया जाता है, जो राज्य सरकार की नौकरियों, शिक्षण संस्थानों और राज्य स्तरीय योजनाओं में आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं। यह प्रमाण पत्र परिवार की वार्षिक आय सीमा के आधार पर जारी किया जाता है और इसकी वैधता अवधि राज्य सरकार के नियमों के अनुसार निर्धारित होती है। आवेदन करते समय पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है, जैसे आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र। साथ ही, आय का प्रमाण देना आवश्यक होता है, जिसके लिए आय प्रमाण पत्र प्रमुख दस्तावेज़ माना जाता है।
इस पेज पर आपको NCL राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया, वैधता अवधि और नवीनीकरण से संबंधित पूरी जानकारी सरल भाषा में मिलेगी। कई अभ्यर्थी राज्य स्तर और केंद्र स्तर के प्रमाण पत्र में अंतर को लेकर भ्रमित रहते हैं, इसलिए संबंधित प्रमाण पत्रों की जानकारी भी उपयोगी हो सकती है, जैसे जाति प्रमाण पत्र और NCL सेंट्रल लेवल प्रमाण पत्र। सही दस्तावेज़ और आय सीमा की जानकारी होने से आवेदन प्रक्रिया आसान हो जाती है और आरक्षण का लाभ लेने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आती।
आपका साथ ही हमारी ताकत है ।
लेटेस्ट न्यूज पाने के लिए आज ही जॉइन करें : whatsapp | arattai
आपकी जानकारी का भरोसेमंद साथी ।
https://www.grcm.in
NCL (State) के लिए ज़रूरी कागज़ात
- पहचान प्रमाण के लिए निम्न मे से कोई एक दस्तावेज: वोटर आई-डी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड ... आदि।
- निवास का प्रमाण: आवेदक का निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- जाति का प्रमाण:आवेदक का जाति प्रमाण पत्र (OBC/EBC)।
- आय का प्रमाण:आवेदक का हाल ही का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- सिंचित भूमि का प्रतिशत (बिहार सिलिंग कानून अनुसार)
- आवेदक का स्वयं शपथ पत्र: निर्धारित फॉर्म (जैसे बिहार में फॉर्म-XI) पर एक स्व-घोषित शपथ पत्र
- मोबाईल नंबर और ईमेल आइडी
अंचल स्तर का NCL प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऊपर निम्नलिखित दस्तावेज आवेदक के पास होना अनिवार्य है।
अनुमंडल स्तर का NCL सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अंचल स्तर का NCL सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
जिला स्तर का NCL सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अंचल स्तर या अनुमंडल स्तर का NCL सर्टिफिकेट आवेदक के पास होना अनिवार्य है।
वैधता (Validity): NCL प्रमाण पत्र की वैधता आमतौर पर 1 वित्तीय वर्ष होती है, क्योंकि यह आपकी वार्षिक आय पर आधारित होता है। इसे हर साल रिन्यू (Renew) कराना पड़ता है।
State vs Central: यह NCL प्रमाण पत्र केवल राज्य सरकार की नौकरियों और संस्थानों के लिए मान्य होता हैं। केंद्र सरकार (Central Govt) की नौकरियों के लिए अलग से 'Central List' का NCL प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता है।
निष्कर्ष (Conclusion): NCL सर्टिफिकेट, OBC/EBC छात्रों और उम्मीदवारों के लिए बहुत ही जरूरी होता हैं। यह प्रमाण पत्र आरक्षण का लाभ उठाने का मुख्य आधार है। यह जाति और आर्थिक स्थिति (आय) दोनों को एक साथ प्रमाणित करता है। जो आरक्षण के लिए अनिवार्य है।
NCL प्रमाण पत्र (राज्य) - महत्वपूर्ण लिंक
- ऑनलाइन आवेदन करे (आधिकारिक पोर्टल) NCL सर्टिफिकेट (राज्य सरकार) अभी अप्लाई करें
- आवेदन की स्थिति यहाँ से देखें आवेदन स्थिति देखने के लिए क्लिक करें
- NCL सर्टिफिकेट डाउनलोड करें सर्टिफिकेट डाउनलोड करें