government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN
कोई भी महत्वपूर्ण Update न छूटे, अभी हमारे Official WhatsApp Channel से जुड़ें।

जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2026: नया आवेदन, स्थिति जांच और डाउनलोड की पूरी जानकारी

यदि आप जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, नया प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, आवेदन की स्थिति (Status) देखना चाहते हैं, प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं या आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, समय सीमा और सुधार (Correction) से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में जानना चाहते हैं, तो यह पेज आपके लिए उपयोगी है। यहाँ आपको जाति प्रमाण पत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी, आधिकारिक आवेदन लिंक, आवश्यक निर्देश और आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें एक ही स्थान पर विस्तार से समझाई गई हैं, जिससे आप बिना किसी परेशानी के सही तरीके से आवेदन कर सकें।

लटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ

लेटेस्ट जानकारी के लिए आज ही जॉइन करें हमारे Whatsapp चैनल से: Whatsapp Channel

आपकी जानकारी का भरोसेमंद साथी ।

https://www.grcm.in

Image
Jati Praman Patr Poster

जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  1. आवेदक के पास पहचान और पते के प्रमाण के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज अवश्य होना चाहिए: Voter ID Card, PAN Card, Aadhaar Card...etc (यदि आप के पास Voter ID Card है तो Voter ID का उपयोग करे)
  2. आवेदक के हाल ही का एक पासपोर्ट साइज़ फोटो हस्ताक्षर से साथ।
  3. स्व-प्रमाणित घोषणा पत्र (Self-Declaration Form)।
  4. चालू मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन के लिए)।

जाति प्रमाणपत्र के साक्ष्य हेतु आवेदक/आवेदिका के पिता/पूर्वज का निम्नांकित में से कोई एक दस्तावेज

  1. राजस्व अभिलेख - खतियान
  2. राजस्व अभिलेख - दानपत्र
  3. राजस्व अभिलेख - भूमि संबंधी दस्तावेज
  4. राजस्व अभिलेख - भूमिहीनों को आवंटित जमीन से संबंधित अभिलेख
  5. अन्य राजस्व अभिलेख
  6. राजस्व अभिलेखों की अनुपलब्धता की स्थिति में स्थल निरीक्षण हेतु आग्रह

note 1. SDO (अनुमंडल) स्तर का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके नाम से पहले से राजस्व अधिकारी (RO) के द्वारा जाति प्रमाण पत्र बना हुआ होना चाहिए। मतलब आपके पास RO Level का जाति प्रमाण पत्र अवश्य होना चाहिए। इसके बिना आप SDO Level के Cast Certificate के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं।

note 2. DM (जिला) स्तर का प्रमाण पत्र तभी बनेगा जब आपके पास RO Level या SDO Level का Cast Certificate पहले से उपलब्ध हो। इन दोनों में से कोई एक Cast Certificate अवश्य होना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion):

जाति प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेजों मे से एक है। इसका उपयोग शिक्षा क्षेत्र में आरक्षण पाने के लिए भी किया जाता है। इस दस्तावेज का उपयोग छात्रवृति का लाभ उठाने मे भी किया जाता है और करियर में अवसरों के कई द्वार खोलता है। यह कागजात आरक्षण और सरकारी लाभों को प्राप्त करने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज़ है। इसे ऑनलाइन बनवाना अब पहले से कहीं ज़्यादा आसान हो चुका है।

(on desktop) step - 1
Caste Certificate Apply Online
(on desktop) step - 2
Caste Certificate Apply Online
(on mobile) step - 1
Caste Certificate Apply Online
(on mobile) step - 2
Caste Certificate Apply Online

जाति प्रमाण पत्र से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs) - GRCM.IN

1.Caste Certificate क्या होता है?

यह एक आधिकारिक सरकारी प्रमाण पत्र है। यह दस्तावेज प्रमाणित करता है कि आपका भारत सरकार के सूचीबद्ध किसी विशेष जाति के अंतर्गत आते है। जैसे की सामान्य वर्ग (general category), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), या अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)।

2. हमें जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्यों पड़ती है?

इसकी ज़रूरत कई कार्यों मे होती है। मुख्य रूप से आरक्षण का लाभ लेने के लिए इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। जैसे की
सरकारी नौकरियों (Sarkari Naukri) में आयु सीमा में छूट या आरक्षित सीटों के लिए इस दस्तावेज की आवश्यकता होती है। स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में आरक्षित कोटे के माध्यम से एडमिशन करवाने के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं (जैसे छात्रवृत्ति योजना) का लाभ उठाने के लिए भी इसकी आवश्यकता पड़ती है।

3. जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज कौन-सी है?

आवेदक के पहचान पत्र और पते के प्रमाण के अलावा सबसे ज़रूरी दस्तावेज 'जाति का प्रमाण' होता है। इसके लिए आवेदक को अपने पिता या दादा के नाम का पुराना जाति प्रमाण पत्र या ज़मीन का खतियान (Land Record) दिखाना पड़ सकता है। जिसमें आपकी जाति का उल्लेख स्पष्ट रूप से हो।

4.जाति प्रमाण पत्र बनवाने का तरीका क्या है?

आप Cast Certificate दो तरीकों से बनवा सकते हैं। (1.) ऑनलाइन: ज़्यादातर राज्य (जैसे बिहार, UP, झारखंड) अपने 'RTPS' या 'e-Sathi' जैसे आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करता हैं। यह सबसे आसान तरीका है। (2.) ऑफलाइन: आप अपने पंचायत के ब्लॉक (प्रखंड), तहसील या अंचल कार्यालय जाकर फॉर्म ले सकते हैं। आप वहीं अपने फॉर्म पर सही जानकारी भरकर और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं।

5.आवेदन करने के बाद कितने दिनों के अंदर जाति प्रमाण पत्र मिलता है?

यह आपके राज्य की सुविधा पर निर्भर करता है। आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन और सत्यापन पूरा होने के बाद यह 10 से 15 दिनों के भीतर बनकर तैयार हो जाता है। जिसे आप खुद से ऑनलाइन official वेबसाईट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

6. जाति प्रमाण पत्र की वैधता कितनी होती है?

जाति प्रमाण पत्र की वैधता आमतौर पर जीवन भर (Lifetime) का होता है। आपकी जाति नहीं बदलती है। इसलिए यह प्रमाण पत्र भी स्थायी होता है। हालाँकि, OBC (NCL) प्रमाण पत्र की वैधता 1 साल की होती है। क्योंकि NCL Certificate आय पर आधारित होता है।

7. क्या एक स्टूडेंट अपने नाम का जाति प्रमाण पत्र बनवा सकता है?

हाँ, इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत छात्रों को ही होता है। इसकी आवश्यकता छात्रों को स्कॉलरशिप, एडमिशन, नौकरी जैसे प्रक्रियाओं मे पड़ती है। छात्र अपने पिता के जाति प्रमाण और निवास प्रमाण के आधार पर अपने नाम से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।