government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN
कोई भी महत्वपूर्ण Update न छूटे, अभी हमारे Official WhatsApp Channel से जुड़ें।

Income Certificate – आवेदन प्रक्रिया, स्टेटस चेक और डाउनलोड की पूरी जानकारी

आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, शिक्षा, आरक्षण तथा अन्य कई सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज है। यदि आप नया आय प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, आवेदन की स्थिति देखना चाहते हैं, प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं या आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, शुल्क और सुधार (Correction) से जुड़ी पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस पेज पर आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी आसान और स्पष्ट भाषा में एक ही स्थान पर मिलेगी, जिससे आवेदन करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

आपका साथ ही हमारी ताकत है

🚀 लेटेस्ट न्यूज के लिए आज ही जॉइन करें : whatsapp

आपकी जानकारी का भरोसेमंद साथी ।

https://www.grcm.in

Income Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज़ :

  1. voter id card , aadhar card , pan card , ration card .....etc any one
  2. passport size photo
  3. signature
  4. email id
  5. mobile no
  6. पुराने आय प्रमाण पत्र ( यदि रिन्यू कर रहे हैं )
Image
Niwas Praman Patr Poste

आय प्रमाणपत्र के साक्ष्य हेतु निम्नांकित में से कोई एक दस्तावेज

आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदक/आवेदिका के माता-पिता का निम्नांकित में से कोई एक दस्तावेज संलग्न करें

  1. वेतन / पेंशन पर्ची
  2. आयकर रिटर्न
  3. अन्यान्य अभिलेख
  • note 1. :-
    • SDO level आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपके पास RO level का आय प्रमाण पत्र आवश्य होना चाहिए है। RO level के आय प्रमाण पत्र से आप SDO level आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
  • note 2: -
    • यदि आप DM level आय प्रमाण पत्र बनवाना चाहते है तो आपके पास RO या SDO level का income certificate होना जरूरी है। इन दोनों में से कोई एक प्रमाण पत्र होने पर आप जिला स्तर (DM Level) का आय प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकते हैं।
  • निष्कर्ष (Conclusion):
    • आय प्रमाण पत्र केवल एक दस्तावेज़ नहीं है बल्कि यह सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुविधाओं का द्वार है। इसलिए इसे समय-समय पर बनवाना और अपडेट रखना बहुत ज़रूरी है। यह आपकी आर्थिक स्थिति का सरकारी प्रमाण होता है। इसीलिए यह प्रमाण पत्र आपकी आय की पारदर्शिता और विश्वसनीयता दोनों को सुनिश्चित करता है।
(on desktop) step - 1
Caste Certificate Apply Online
(on desktop) step - 2
Caste Certificate Apply Online
(on mobile) step - 1
Caste Certificate Apply Online
(on mobile) step - 2
Caste Certificate Apply Online

आय प्रमाण पत्र : अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-जवाब (FAQ) - GRCM.IN

1. आय प्रमाण पत्र क्या होता है?

सरल शब्दों में, आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) एक सरकारी दस्तावेज़ है। यह इस बात का सबूत है कि आप और आपका परिवार सभी स्रोतों (जैसे – नौकरी, खेती, मज़दूरी, बिज़नेस) से मिलाकर एक साल में कुल कितना कमाते हैं। यह आपकी 'वार्षिक आय' को प्रमाणित करता है ।

2.इनकम सर्टिफिकेट की ज़रूरत क्यों पड़ती है और इसका क्या काम है ?

इसकी ज़रूरत कई ज़रूरी कामों में पड़ती है। आय प्रमाण पत्र खासकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। जैसे:
👉 छात्रों के स्कूल या कॉलेज की स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) पाने के लिए ।
👉 EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आरक्षण का लाभ लेने के लिए ।
👉 राशन कार्ड बनवाने या किसी सरकारी सब्सिडी (जैसे - सस्ता अनाज, आवास योजना) के लिए।
👉 बैंक से Education Loan या बिज़नेस के लिए लोन लेते समय भी इसकी मांग की जा सकती है ।

3. आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कौन-कौन से Documents लगते हैं ?

वैसे तो यह प्रमाण पत्र हर राज्य में थोड़ा-बहुत अलग हो सकता है। आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आमतौर पर आपको इन मुख्य दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ती है :
👉 पहचान का सबूत: आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड।
👉 पते का सबूत: बिजली का बिल, पानी का बिल, राशन कार्ड, या आधार कार्ड।
👉 आय का सबूत: अगर आप नौकरी करते हैं तो सैलरी स्लिप, अगर किसान या मज़दूर हैं तो हल्का कर्मचारी/पटवारी या ग्राम प्रधान/मुखिया द्वारा प्रमाणित एक रिपोर्ट या स्व-घोषणा पत्र (Self-Declaration)
👉 एक पासपोर्ट साइज़ फोटो और मोबाईल नंबर

4. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) कैसे बनवा सकते हैं?

इसे बनवाने के दो तरीके हैं:
1.ऑनलाइन तरीका: आजकल ज़्यादातर राज्यों (जैसे - बिहार में RTPS, यूपी में e-Sathi) ने अपने ऑनलाइन सर्विस पोर्टल शुरू कर दिए हैं। आप घर बैठे खुद ही या किसी साइबर कैफे/CSC सेंटर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
2.ऑफलाइन तरीका: आप अपने नज़दीकी तहसील कार्यालय, ब्लॉक (प्रखंड) ऑफिस, या अंचल/राजस्व अधिकारी के दफ्तर जाकर फॉर्म ले सकते हैं, उसे भरकर और ज़रूरी दस्तावेज़ लगाकर वहीं जमा कर सकते हैं।

5. आय प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कैसे अप्लाई किया है। ऑनलाइन प्रक्रिया में लगभग 7 से 15 दिनों का समय लग सकता है। इसे आप ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफलाइन तरीके में कभी-कभी 15 से 20 दिन लग सकते हैं।

6. एक बार बना हुआ आय प्रमाण पत्र कब तक मान्य (Valid) रहता है?

यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल है। ज़्यादातर राज्यों में आय प्रमाण पत्र की वैधता 1 साल तक ही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी व्यक्ति की आय एक साल में बदल भी सकती है। इसलिए जब भी आपको इसकी ज़रूरत पड़े तो इसकी तारीख अवश्य देख लें कि कहीं वह एक्सपायर तो नहीं हो गया है ।

7. क्या छात्र (Student) अपने नाम से आय प्रमाण पत्र बनवा सकता है?

हाँ, बनवा सकता है लेकिन उस प्रमाण पत्र में छात्र की अपनी आय नहीं होनी चाहिए। उसमे उसके माता-पिता या अभिभावक की आय दिखाई जाती है । जब किसी छात्र को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होता है। तो उसे अपने माता-पिता की आय के आधार पर अपने नाम से आय प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए।