e-Shram Card Details / ई-श्रम कार्ड विवरण
पोस्ट टाइटल:
e-Shram Card
संक्षिप्त विवरण:
ई-श्रम कार्ड योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। यह योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य देश के करोड़ों मजदूरों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना है। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को एक यूनिक पहचान संख्या दी जाती है। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को भविष्य में सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा लाभ और सहायता कार्यक्रमों से जोड़ा जा सके। ई-श्रम कार्ड उस श्रमिकों के लिए है जो निर्माण, कृषि, घरेलू कार्य, रेहड़ी-पटरी, दिहाड़ी मजदूरी जैसे क्षेत्रों में काम करना चाहते है तो ऐसे श्रमिकों के लिए ई-श्रम कार्ड बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। इस पेज पर आपको ई-श्रम कार्ड से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़ और अन्य जरूरी जानकारी हिन्दी भाषा के सरल शब्दों में मिलेगी, ताकि आपको सही जानकारी प्राप्त हो और आप को कोई भ्रम न हो और आप अपना ई-श्रम कार्ड आसानी से बना सके।
e-Shram Card - Ministry of Labour & Employment
इसी प्रकार के अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने मे लिए क्लिक करे।
About e-Shram Card / ई-श्रम कार्ड के बारे में
ई-श्रम योजना श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आता है। यह भारत सरकार के द्वारा असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है। असंगठित क्षेत्र का मतलब है की वैसे कार्यालय या व्यवसाय जो वस्तुओ के उत्पादन मे लगे हुए है और 10 से कम मजदूरों को रोजगार देता हो। और ये कार्यालय ESIC और EPFO के अंतर्गत नहीं आता हो।
असंगठित श्रमिक किसे कहाँ जाता है? वैसे मजदूर जो घरेलू काम काज करता हो, मजदूरी करता हो या असंगठित क्षेत्र मे काम करने वाले मजदूर/श्रमिक को असंगठित मजदूर/श्रमिककहा जाता है और जो ESIC या EPFO का सदस्य नहीं हो।
यदि कोई ऐसा व्यवसाय है जिसमे EPFO या ESIC की सुविधा है तो वैसे व्यवसाय असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है तो ऐसे व्यवसाय के अंतर्गत काम करने वाले सभी मजदूर EPFO या ESIC का सदस्य होगा तो ऐसे मजदूर असंगठित श्रमिक के अंतर्गत नहीं आता है।
- यह योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है।
- इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को अनेक सरकारी लाभ मिलते हैं।
- ई-श्रम कार्ड पर 12 अंकों का एक युनीक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होता है।
- यह योजना श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत आता है और यही से इसका संचालन होता हो।
Eligibility for e-sharm card
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक EPFO/ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए।
- कोई भी सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
Benefits(लाभ) of e-shram card
- 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा।
- सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता।
- भविष्य में पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ।
ई-श्रम योजना केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के माध्यम से संचालित किया जाता है। इससे आधार से जुड़े असंगठित श्रमिकों का एक सरकारी डेटाबेस बनाया जाता है। इसके मदद से श्रमिकों को भविष्य मे सरकरी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसे स्थितियों मे इस डाटाबेस का उपयोग करके सरकार के द्वारा असंगठित श्रमिकों को सहायता प्रदान किया जाएगा।
Required Documents / आवश्यक दस्तावेज : to apply for e-shram card
- आधार कार्ड / Aadhaar Card
- मोबाइल नंबर / Mobile Number
मोबाईल नंबर आपके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना चाहिए। यदि किसी कर्मचारी के आधार कार्ड मे मोबाईल नंबर पंजीकृत नहीं है तो वो व्यक्ति अपने नजदिकी CSC या राज्य सेवा केंद्र पर पहुच कर बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकता है।
Where to Apply e-shram card / आवेदन कहाँ करें
आप खुद से भी ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल पर विज़िट करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीकरण के लिए भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से श्रमिकों को एक यूनिक पहचान संख्या मिलता है। पंजीकरण के समय श्रमिक की पहचान और व्यक्तिगत जानकारी का भी सत्यापन किया जाता है, जिसके लिए आमतौर पर आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र का उपयोग किया जाता है ताकि लाभ सीधे और सही तरीके से श्रमिकों तक पहुंच सके।
ई-श्रम कार्ड बनने के बाद श्रमिकों को भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा लाभों से आसान तरीकों से जोड़ा जा सकता है। कई मामलों में अन्य दस्तावेज़ों की जानकारी भी उपयोगी होती है, जैसे राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और मनरेगा जॉब कार्ड। इन दस्तावेज़ों की जानकारी सही रहती है तो इसके सत्यापन के प्रक्रिया में आसान होती है और लाभ मिलने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती हैं।
- आधिकारिक वेबसाईट का लिंक नीचे लिंक वाले सेक्शन मे दिया गया है।
- apply online वाले लिंक पर क्लिक करके आप अधिकारी वेबसाईट पर पहुच जाएंगेउसके बाद वहाँ से आप ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
- आप CSC केंद्र से भी ई-श्रम कार्ड बना सकते है।
प्रोसेसिंग समय और वैधता
- प्रोसेसिंग टाइम:ऑनलाइन आवेदन करने के बाद तुनन्त UAN सांख्य बन जाता है। इसे आप उसी समय PDF फॉर्मेट मे डाउनलोड कर सकते है। कोई भी लंबा verification नहीं होता।
- कार्ड की वैधता: इसकी वैधता जीवन भर की होती है।
ई-श्रम कार्ड: स्थिति जांचें और डाउनलोड करें
- नीचे दिए गए important link वाले section पर जाए।
- loginपर क्लिक करें।
- Registered Mobile Number और Captcha सही-सही भरें।
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और Login बटन पर क्लिक करके लॉगिन करें।
- Login करने के बाद आपको Dashboard में Application Status दिखेगा।
- अगर आप का कार्ड Approved है तो Download UAN Card का एक ऑप्शन मिलेगा।
- “Download UAN Card” पर क्लिक करें और PDF में कार्ड सेव करके रखले।
- Status Approved, Pending या Rejected दिख सकता है।
- वही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें जो आपने आवेदन करते समय दिया था।
- कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट भी किया जा सकता है।
ई-श्रम अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया जाने।
- आप अपने ई-श्रम कार्ड के UAN नंबर और OTP के मदद से अपने खाते मे लॉगिन करे।
- अपने जानकारी को सही-सही भरे।
- उसके बाद अपने सभी जानकारी को सेव करे।
- उसके बाद सत्यापन करे (यदि लागू हो तो)
- आपको इसकी जकरी आपके मोबाईल नंबर और ईमेल आइडी पर भेज दी जाएगी।
Important Links / महत्वपूर्ण लिंक
| Description / विवरण | Link / लिंक |
|---|---|
| Apply Online / ऑनलाइन आवेदन | Click Here |
| आधार से लॉगिन करें | login |
| UAN संख्या से लॉगिन करें | login |
| अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जानें | click me |
| whatsapp channel | join |
| official website | Click Here |