मनरेगा जॉब कार्ड क्यों जरूरी है
भारत के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लाखों परिवारों के लिए यह मनरेगा जॉब कार्ड आजीविका का बहुत मजबूत सहारा है। यह कार्ड केवल एक पहचान पत्र नहीं है बल्कि ये भारत सरकार के द्वारा दिए जाने वाले रोजगार, मजदूरी भुगतान और सरकारी योजनाओं तक पहुचनें का एक बहुत ही आसान जरिया है। बहुत से लोग यह नहीं समझ पते की आवेदन कैसे करे कहाँ से करे भुगतान का प्रक्रिया क्या है अगर ये सब जानकारी आपके पास नहीं है तो अब आप को काही और भटकने की जरूरत नहीं है। क्यूकि यहाँ पर ये सभी जानकारी सरल और आसान हिन्दी भाषा मे दिया गया है। जिसे आप आसानी से समझ पाएगे और अपना काम बिना समय गवाए बरे ही आसानी से करवा सकते है।
मनरेगा जॉब कार्ड की जानकारी
योजना का नाम:-
Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act
संक्षिप्त विवरण:-
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत यह जो जॉब कार्ड जारी किया गया है यह एक आधिकारिक दस्तावेज है। जिसके अंतर्गत ग्रामीण निवासियों के परिवारों को रोजगार के लिए आवेदन करने का अधिकार दिया जाता है। यह कार्ड हरेक ग्रामीण परिवार को एक वर्ष में न्यूनतम 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी मिलता है। जिस व्यक्ति के पास किसी भी कार्य का अनुभव है जैसे की राजमिस्त्री, लेबर, दर्जी, .....आदि अगर वो व्यक्ति इस क्षेत्र मे काम करने के लिए रुचि रखता है तो वो इसके लिए आवेदन कर सकते है।
मनरेगा जॉब कार्ड के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को रोजगार प्राप्त करने का बहुत अच्छा विकल्प है। जिसके माध्यम से योग्य परिवारों को प्रत्येक वर्ष निर्धारित दिनों तक रोजगार दिया जात है। जॉब कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति को अपना पहचान और निवास से जुड़े दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है जैसे की आधार कार्ड और राशन कार्ड, ताकि लाभार्थी की पहचान और पते से जुड़ी जानकारी का सत्यापन सही तरीके से हो सके।
आवेदक को उसके निवास स्थान से 5 किलोमीटर के अंदर या ब्लॉक के अंतर्गत काम उपलब्द करने की कोशिश की जाती है। यदि मजदूर का काम 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर हो तो उस मजदूर को उनके वेतन के अनुसार 10% अतिरिक्त भत्ते दिए जाते है जिससे मजदूर आसानी से यात्रा कर सके। और मजदूर के वेतन का भुगतान एक सप्ताह या अधिक से अधिक पंद्रह दिन के भीतर ही पूरा किया जाता है। परूष और महिलाओ के वेतन का भुगतान समान रूप से किया जाता है। यदि आप का भुगतान होने मे अधिक समय लग रहा है तो आप अधिकारी को शिकायत कर सकते है।
यदि आप मानरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन करते है तो आवेदन के तारीख से 15 दिनों के भीतर गारंटी रोजगार प्राप्त होता है। प्रत्येक कार्यस्थल पर पीने वाला पानी, विराम करने वाल स्थान, शौचालय और चिकिस्ता का व्यवस्था उपलब्द होता है। जॉब कार्ड बनने के बाद इसका उपयोग कई सरकारी सेवाओं और योजनाओं में किया जाता है। इसमे दिए गए जानकारी को अन्य दस्तावेजों से मिलान करना भी जरूरी होता है जैसे निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पैन कार्ड। इन दस्तावेज़ों की जानकारी सही और एक समान रहने से भुगतान, सत्यापन और योजना से जुड़े कार्य को पूरा करने मे आसान हो जाता हैं।
रोजगार कार्ड
Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act
WWW.GRCM.IN
Job Card से जुड़े प्रमुख जानकारी
- मनरेगा जॉब कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसे भारत सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों के कुशल व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने के लिए जारी किया गया है।
- यह कार्ड उन सभी व्यक्तियों को दिया जाता है जो मनरेगा योजना के माध्यम से काम करना चाहते हैं।
- यह कार्ड नौकरी के लिए पंजीकरण, मजदूरों के पैसों का भुगतान, और अन्य सरकारी योजनाओं में भागीदारी के लिए जरूरी है।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- अन्य दस्तावेज़
- हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान
- शैक्षिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
Eligibility / पात्रता
- भारत के निवासी होना चाहिए।
- भारत के ग्रामीण क्षेत्र का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करता हो।
- आवेदक का आयु 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
- और जो मानरेगा कार्य मे रुचि रखता हो।
(MGNREGA card) आयु सीमा
- 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
आवेदन कहाँ करें
- आप अपने पंचायत कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन भी उपलब्ध हैं।
प्रसंस्करण समय और वैधता
- आवेदन प्राप्त होने के 15 से 30 दिनों के भीतर जॉब कार्ड जारी किया जाता है।
- यह कार्ड आजीवन वैध होता है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- जॉब कार्ड आप खुद से अपने मोबाईल या वेबसाईट के माध्यम अनलाइन नहीं कर सकते।
- अनलाइन आवेदन करने की सुविधा केवल CSC/वसुधा केंद्र/ ग्राम पंचायत और आपने ब्लॉक के पास है। अनलाइन करने के लिए इन मे से किसी एक से संपर्क करे।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- अपने पंचायत कार्यालय में जाएं और आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।
- फॉर्म जमा करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
जॉब कार्ड आवेदन की स्थिति कैसे जांचें
- आप खुद से अपने आवेदन के स्थिति नहीं देखा सकते।
- लेकिन आप अपने आवेदन की स्थिति CSC/वसुधा केंद्र के माध्यम से देख सकते है।
- लिस्ट मे अपना नाम खोज कर डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए लिंक नीचे दिया हुआ है।
रोजगार कार्ड का विवरण
- इस कार्ड से रोजगार की गारंटी मिलता है।
- यह कार्ड एक परिवार मे एक ही बनता है।
- सभी कार्यों के भुगतान की रिकॉर्डिंग रखा जाता है।
- एक परिवार को 125 दिन का रोजगार मिलता है।
एक जॉब कार्ड पर पूरे परिवार को मिलाकर केवल 125 दिन का ही रोजगार मिलता है। परिवार के हरेक सदस्य को अलग अलग 125 दिन का रोजगार नहीं मिलता है । बल्कि पूरे परिवार के सदस्य को मिलकर 125 दिन का रोजगार मिलता है।
जॉब कार्ड से क्या लाभ प्राप्त होता है?
- रोजगार की गारंटी
- मजदूरी भुगतान में पारदर्शिता
- सभी सरकारी योजनाओं के लिए योग्य होते है।
महत्वपूर्ण लिंक
| Event | Link |
|---|---|
| UMANG | यहां क्लिक करें |
| जॉब कार्ड यहाँ से देखें और pdf download करें। | official site |
| official website | click me |
| whatsapp channel | join now |
disclaimer
यह वेबसाइट नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित जानकारी सरल भाषा में समझाने के उद्देश्य से बनाई गई है। यह वेबसाईट किसी भी सरकरी कार्यालय से संबंध नहीं रखात है। कोई भी कदम उठाने से पहले आधिकारिक स्रोतों से अवश्य जाँच ले।