government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN
कोई भी महत्वपूर्ण Update न छूटे, अभी हमारे Official WhatsApp Channel से जुड़ें।

चरित्र प्रमाण पत्र 2026 : ऑनलाइन आवेदन, स्थिति जांच और डाउनलोड से जुड़ी पूरी जानकारी

चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) कई सरकारी नौकरियों, शिक्षण संस्थानों तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज माना जाता है। यदि आप नया चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, आवेदन की स्थिति (Status) देखना चाहते हैं, प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं या आवेदन प्रक्रिया एवं सुधार (Correction) से संबंधित पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस पेज पर आपको सभी आवश्यक जानकारी सरल भाषा में विस्तार से मिलेगी, जिससे आप आसानी से सही प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन पूरा कर सकें।

चरित्र प्रमाण पत्र - गृह विभाग (Home Dept)

इस पेज पर चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध है। यहाँ आप यह जानेंगे की आचरण प्रमाण पत्र किन कार्यों के लिए आवश्यक है। इस पेज पर Character Certificate ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप समझाई गई है। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए जिन जिन दस्तावेजों के आवश्यकता होती उसकी पूरी जानकारी भी यहाँ उपलब्ध कराई गई है। यह प्रमाण पत्र किस अधिकारी द्वारा जारी किया जाता है इसकी भी जानकारी दी गई है। यह पेज नए आवेदकों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। इससे आपको आवेदन करने में आसानी होगी।

यहाँ आपको आवेदन के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के बारे मे पूरी जानकारी मिल सकती हैं। इसके अलावा आवेदन करने के बाद उसकी स्थिति कैसे जांचें और डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी यहाँ उपलब्ध है। इस पेज का यही उद्देश्य है की आपको सही और विश्वसनीय जानकारी मिल सके ताकि आप बिना किसी भ्रम के आवेदन कर सकें।

लटेस्ट जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आज ही जॉइन करें हमारे चैनल से: whatsapp

आपकी जानकारी का भरोसेमंद साथी ।

https://www.grcm.in

Image
Character Certificate Poster

आचरण प्रमाण पत्र के लिए ज़रूरी दस्तावेज:

  1. आवेदक का कोई एक पहचान पत्र: आधार कार्ड (अनिवार्य), Voter ID Card .....आदि
  2. निवास का प्रमाण: स्थायी निवास प्रमाण पत्र या पते का कोई अन्य प्रमाण पत्र।
  3. उद्देश्य का विवरण: आप यह सर्टिफिकेट किस कार्य (नौकरी, पासपोर्ट आदि) के लिए बनवा रहे हैं, उसका विवरण।
  4. निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र (Affidavit/Self-Declaration)।
  5. आवेदक का हाल ही के पासपोर्ट साइज़ फोटो
  6. मोबाइल नंबर OTP verification के लिए

note 1. :- पुलिस सत्यापन (Verification): यह इस दस्तावेज की सबसे मुख्य प्रक्रिया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपका आवेदन आपके नजदीकी पुलिस स्टेशन में भेजा जाता है। थाना आपके पते (निवास) और आपके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करता है।

note 2. : - वैधता (Validity):आचरण प्रमाण पत्र की वैधता (Validity) लगभग 6 महीने (Six Months) तक होती है। यह तारीख प्रमाण पत्र के जारी होने की तिथि से लागू होती है। 6 महीने के बाद इसकी वैधता समाप्त हो जाती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion) : चरित्र प्रमाण पत्र आपकी ईमानदारी और अच्छे आचरण का एक सरकारी प्रमाण पत्र है। किसी भी जिम्मेदार पद या विदेश यात्रा (पासपोर्ट) के लिए यह एक जरूरी दस्तावेज है। यह दस्तावेज सुनिश्चित करता है कि आपका बैकग्राउंड साफ़ (Clear) हैं या नहीं।

(on desktop) step - 1
Caste Certificate Apply Online
(on desktop) step - 2
Caste Certificate Apply Online
(on mobile) step - 1
Caste Certificate Apply Online
(on mobile) step - 2
Caste Certificate Apply Online

चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़े सामान्य प्रश्न (FAQs) - GRCM.IN

1. चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) क्या है?

यह एक सरकारी दस्तावेज़ है। यह दस्तावेज व्यक्ति के आचरण को प्रमाणित करता है। यह प्रमाण पत्र 'पुलिस अधीक्षक' (SP) के कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है। यह प्रमाणित करता है कि आपके नाम पर कोई ज्ञात आपराधिक (Criminal) रिकॉर्ड या FIR दर्ज नहीं है।

2. इसकी ज़रूरत क्यों पड़ती है? यह कहाँ पर काम आता है?

इसकी ज़रूरत कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में पड़ती है:
👉 सरकारी नौकरी ज्वाइन करते समय इसकी जरूरत होती है।
👉 नया पासपोर्ट (Passport) बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन में इसकी आवश्यकता होती है।
👉 किसी भी प्रकार का लाइसेंस लेने के लिए भी इस दस्तावेज की जरूरत पड़ती है।
👉 कभी-कभी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन के समय भी मांगा जाता है ।

3. चरित्र प्रमाण पत्र किसके द्वारा जारी करता है ?

यह प्रमाण पत्र आपके जिले के 'पुलिस अधीक्षक' (Superintendent of Police - SP) या पुलिस उपायुक्त (DCP) के कार्यालय द्वारा जारी किया जाता है। आवेदन की प्रक्रिया 'गृह विभाग' के RTPS पोर्टल के माध्यम से होती है।

4. क्या इसमें पुलिस वेरिफिकेशन (थाना Verification) होता है ?

हाँ, थाना के द्वारा वेरीफिकेशन होता है यह अनिवार्य है। जब आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आपका फॉर्म आपके स्थानीय पुलिस स्टेशन (थाना) को भेज दिया जाता है। थाना आपके पते (निवास) की और आपके आपराधिक रिकॉर्ड की पूरी तरह से जाँच पड़ताल करता है। थाने से 'OK' रिपोर्ट मिलने के बाद ही SP ऑफिस के द्वारा इसे जारी करता है।

5. चरित्र प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है ?

चरित्र प्रमाण पत्र बनाने मे अन्य प्रमाण पत्रों से ज़्यादा समय लगता है। क्योंकि इसमें पुलिस वेरिफिकेशन शामिल होती है। आमतौर पर, यह प्रक्रिया 10 से 15 दिनों में पूरी हो जाती है।

6. इस प्रमाण पत्र की वैधता (Validity) कितनी होती है ?

चरित्र प्रमाण पत्र की वैधता (Validity) आमतौर पर सिर्फ 6 महीने का होता है। यह प्रमाण पत्र जारी होने की तारीख लागू होती है और 6 महीने तक ही मान्य रहता है। इसके बाद आपको दोबारा नया चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना पड़ता है।

7. यदि मेरा आवेदन थाने में रुका हुआ है तो क्या करें?

यदि आपका आवेदन 7-10 दिनों से ज़्यादा हो गया है तो यह संभव हो सकता है की आप का आवेदन थाने में लंबित (Pending) है। इसके लिए आपको अपने दस्तावेज़ों (जैसे आधार कार्ड) की कॉपी लेकर अपने स्थानीय थाने में संपर्क करना चाहिए और वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए अनुरोध करना चाहिए। कभी-कभी वे आपको वेरीफिकेशन के लिए बुला भी सकते हैं।