government resources & citizen services

https://www.grcm.in

GRCM.IN
कोई भी महत्वपूर्ण Update न छूटे, अभी हमारे Official WhatsApp Channel से जुड़ें।

राशन कार्ड: ऑनलाइन बनवाने, नई लिस्ट देखने और स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

नया राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज से संबंधित पूरी जानकारी इस पेज पर उपलब्ध है। राशन कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी सरल शब्दों में उपलब्द हैं। यदि आप राशन के पत्र है तो इस पेज पर दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

राशन कार्ड का संक्षिप्त विवरण

post title:-

राशन कार्ड

short details:-

राशन कार्ड भारत सरकार के खाद्य विभाग के द्वारा जारी किया जाता है। इसका उपयोग पहचान प्रमाण के रूप मे भी किया जाता हैं। यह परिवार की पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने मे भी किया जाता हैं। इसका मुख्य उपयोग खाद्य सामग्री प्राप्त करने के लिए किया जाता है। यह कार्ड निम्न आय वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों के लिए उचित मूल्य पर अनाज उपलब्ध कराने के लिए बनाया जाता है। इसका उपयोग निवास प्रमाण के रूप मे भी किया जाता है। इस पेज पर राशन कार्ड से संबंधित जरूरी जानकारी दिया गया है। इस पेज पर Ration Card ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेज से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्द है।

Ration Card / राशन कार्ड

WWW.GRCM.IN

नया राशन कार्ड किसे मिल सकता हैं

Official RCMS portal के अनुसार National Food Security Act, 2013 के अंतर्गत आच्छादित वे पात्र परिवार, जिन्हें पहले राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है, वह नए राशन कार्ड के लिए online apply कर सकते हैं। इसका अर्थ यह है कि आवेदन करने से पहले आवेदक को यह देखना जरूरी है कि परिवार पहले से किसी सक्रिय राशन कार्ड में दर्ज तो नहीं है।

राशन कार्ड के लिए नया आवेदन करने से पहले परिवार की वास्तविक स्थिति, निवास, मौजूदा राशन कार्ड की जानकारी और परिवार के सदस्यों का विवरण सही रखना जरूरी है। यदि परिवार पहले से राशन कार्ड का लाभ ले रहा हैं। और परिवार का विभाजन हुआ है या सदस्य जोड़ना या हटाना है, अथवा केवल जानकारी गलत है, तो नया राशन कार्ड के लिए आवेदन हमेशा सही रास्ता नहीं हो सकता। उपलब्ध modification/split/correction प्रक्रिया के माध्यम से सुधार किया जा सकता है।

राशन कार्ड पर कौन-कौन सी जानकारी दर्ज रहती है

  1. Ration Card संख्या
  2. कार्डधारकका नाम
  3. कार्डधारक के पिता का नाम
  4. पता (address)
  5. परिवार के सदस्यों का नाम
  6. सदस्यों के पिता का नाम
  7. डीलर का नाम
  8. डीलर का पता

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है

  1. APL - Above Poverty Line गरीबी रेखा से ऊपर
  2. BPL - Below Poverty Line गरीबी रेखा से नीचे
  3. AAY - Antyodaya Anna Yojana अंत्योदय अन्न योजना

राशन कार्ड के लिए पात्रता

  1. आवेदक संबंधित राज्य का निवासी होना चाहिए।
  2. पारिवारिक आय श्रेणी (APL/BPL/AAY) के अनुसार होनी चाहिए।
  3. आवेदक के नाम पर कोई अन्य राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
Image
image

ration card से क्या-क्या लाभ प्राप्त होता है

Ration Card गरीब और जरूरत मंद परिवारों को लिए है। जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे होता है उसके लिए Ration Card जारी किया जाता है। इसके मदद से सरकर के द्वारा गरीब परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बहुत काम कीमत मे राशन दिया जात है। कई राज्यों मे सरकार के द्वार मुफ़्त मे राशन वितरण किया जाता है। इस Ration Card के मदद से सभी पत्र परिवारों को गेहू, चावल और काभी-काभी चना, किरोसिन तेल भी दिया जाता है। यह राज्य के अनुसार बदल सकता है। यह सुविधा उन परिवारों के लिए सहायक साबित होता है जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इसका उपयोग पहचान प्रमाण के रूप मे भी किया जाता है। इसका उपयोग सरकारी योजनाओ का लाभ उठाने मे भी किया जाता हैं।

नया राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

सबसे पहले अपने राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जाए। फिर अपना एक अकाउंट बनाएं उसके बाद लॉगिन आइडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। इसके बाद “नया राशन कार्ड आवेदन” फॉर्म को खोलें। परिवार की सभी सदस्यों की जानकारी सही-सही भरें। सभी जरूरी दस्तावेज़ को अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक आवेदन संख्या मिलता है जिसे सुरक्षित रखें। बाद में आवेदन सांख्य के मदद से ऑनलाइन स्टेटस चेक जर सकते है। सत्यापन पूरा होने के बाद राशन कार्ड जारी हो जाता है।

image
image

प्रसंस्करण समय और वैधता कितनी होती है

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद राशन कार्ड को बनने में सामान्यतः 15 से 30 दिन का समय लगता हैं। कभी-कभी सत्यापन प्रक्रिया को पूरा होने मे देरी हो जाती है। जिसके वजह से अधिक समय लग सकता है। आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। राशन कार्ड की वैधता आजीवन होती है। लेकिन परिवार में कोई बदलाव होता है तो इसे अपडेट करना जरूरी होता है।

बिहार राज्य: Ration Card आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया जाने

  1. बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट rconline.bihar.gov.in पर जाए
  2. "new user sign up for meri pehchaan" वाले बटन पर क्लिक करे और अपना एक अकाउंट बनाए
  3. परिवार के किसी एक सदस्य के नाम से फॉर्म भरे, मोबाईल नंबर और OTP के माध्यम से सत्यापन करे
  4. आवश्यक जानकारी भर कर रेजिस्ट्रैशन को पूरा करे और लॉगिन आइडी को सुरक्षित रखले

लॉगिन के बाद आवेदन प्रक्रिया की जानकारी

  1. अधिकारी पोर्टल rconline.bihar.gov.in पर अपने ID और Password के माध्यम से लॉगिन करे
  2. apply new ration card वाले बटन पर क्लिक करे
  3. ग्रामीण/शहरी क्षेत्र में से किसी एक का चयन करे। जिस क्षेत्र मे आप रहते है उसी क्षेत्र का चयन करे
  4. आवेदन फॉर्म को सही-सही भरे
  5. परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी भरे जीतने भी सदस्य को जोड़ना चाहते है
  6. सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करे
  7. आवेदन को final submit करें
  8. आवेदन को final submit करने के बाद आपके मोबाईल नंबर पर SMS के माध्यम से हरेक स्टेप की जानकारी प्राप्त होगी

ration card को कब अपडेट करना चाहिए है

ration card को तब अपडेट करना चाहिए जब Ration card मे कोई बदलाव करना हो। जब ration card मे किसी सदस्य को जोड़ना हो या किसी सदस्य के नाम को हटाना हो। तब ration कार्ड को अपडेट करना आवश्यक हो जाता है। अगर राशन कार्ड पर गलत जानकारी दर्ज हो गया हो तो उसे अपडेट करे सुधार किया जा सकता है। यदि परिवार की आय/श्रेणी बदल जाए तब भी इसे अपडेट करना आवश्यक होता है। ताकि राशन कार्ड हमेशा सही और मान्य बना रहे।

Image
image

Ration Card ऑनलाइन आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़

क्रम संख्या दस्तावेज़ विवरण
1. आधार कार्ड परिवार के सभी सदस्यों का
3. आय प्रमाण पत्र परिवार के मुखिया (जिनके नाम पर राशन कार्ड हो) के नाम का
4. जाति प्रमाण पत्र परिवार के मुखिया के नाम का
5. निवास प्रमाण पत्र परिवार के मुखिया के नाम का
6. पासपोर्ट साइज फोटो परिवार के मुखिया का एक फोटो हस्ताक्षर के साथ
7. पुराना राशन कार्ड यदि हो तो
8. बैंक पासबुक परिवार के मुखिया के नाम का होना चाहिए।
9. परिवार के सदस्यों का विवरण पूरा डिटेल्स सभी सदस्यों का
10. पूरे परिवार का एक साथ फोटो परिवार के सभी सदस्य होना चाहिए।
11. आवेदक का हस्ताक्षतर परिवार के मुखिया के फोटो हस्ताक्षर के साथ होना चाहिए।
12. दिव्यंगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) परिवार मे कोई व्यक्ति दिव्यंग है तो उसका दिव्यंगता प्रमाण पत्र साझा करे।

कई मामलों मे जैसे राशन कार्ड को अपडेट करने के लिए अन्य दस्तावेज़ों की जरूरत पर सकती है, जैसे वोटर आईडी कार्ड, और जन्म प्रमाण पत्र। इन दस्तावेज़ों पर सही जानकारी होने से आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया आसानी से पूरा हो जाता है।

Bihar Ration Card Application Satus कैसे देखें

यदि आपने नया राशन कार्ड आवेदन किया है और आप अपने राशन कार्ड का Status देखना चाहते है, तो आपके पास एक Application ID होगी, जो राशन कार्ड online apply करते समय मिला होगा। आप उस ID के माध्यम से राशन कार्ड का स्टैटस देख सकते है। तो इसके लिए आप नीचे important लिंक वाले section मे जाए। वहाँ राशन कार्ड के आधिकारिक पोर्टल का लिंक उपलब्द है। आप उस लिंक के माध्यम से application की स्तिथि देख सकते है। आवेदन संख्या (Application ID) सुरक्षित रखना इसलिए जरूरी है।

यदि आपको मौजूदा राशन कार्ड की जानकारी देखना है, तो यह नया application status नहीं बल्कि अलग Ration Card Search सेवा है। Bihar EPDS search page पर district और ration card number के माध्यम से search की सुविधा उपलब्ध है। ग्रामीण और शहरी कार्ड नंबर के format अलग हो सकते हैं; official search page पर urban ration card के लिए search करते समय 21-digit number में 9वां digit छोड़कर 20 digits डालने का निर्देश भी दिया गया है। इसका लिंक नीचे important links section में दिया गया है।

राशन कार्ड से सदस्य का नाम कैसे हटाएँ

Ration कार्ड से परिवार के किसी सदस्य का नाम हटाने के लिए भी official RCMS में modification/deletion की सुविधा उपलब्ध है। सही कारण के अनुसार supporting document देना महत्वपूर्ण हो सकता है। उदाहरण के तौर पर मृत्यु, स्थायी निवास परिवर्तन या अन्य valid change की स्थिति में अलग प्रकार का प्रमाण आवश्यक हो सकता है।

ration Card से सिर्फ इसलिए नाम न हटाएँ कि परिवार का कोई सदस्य कुछ समय के लिए दूसरे स्थान पर है। गलत declaration या incomplete information से आपके application में समस्या हो सकती है। परिवार की वास्तविक स्थिति के अनुसार उपलब्ध official service चुनें और applicable documents का पालन करें।

राशन कार्ड में नया सदस्य का नाम कैसे जोड़ें?

Official Bihar RCMS system मौजूदा राशन कार्ड में family member addition/deletion और modification की सुविधा उपलब्द है। इसलिए परिवार में नया सदस्य जुड़ने पर हर स्थिति में नया राशन कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं होती। उपलब्ध service में संबंधित सदस्य का नाम जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

  • पहले से सक्रिय राशन कार्ड होने पर बिना जांच नया duplicate application न करें।
  • परिवार के सदस्य का नाम किसी दूसरे card में होने पर गलत तरीके से दोबारा add न करें।
  • नाम और अन्य details को official documents से अलग न भरें।
  • Application ID और acknowledgement खोने न दें।
  • 30 दिन तक draft application को pending न छोड़ें, यदि portal की current rule में final submission requirement लागू है।
  • गलत service—new card, correction, split, member add/delete या surrender—न चुनें।
  • Unverified YouTube link, fake website या WhatsApp agent को OTP/password न दें।
  • Official portal पर मांगे गए mandatory documents को third-party list से replace न करें।

must read this / इसे अवश्य पढ़े

राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जिनमे से परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए। निवास प्रमाण पत्र / जाति प्रमाण पत्र औरआय प्रमाण पत्र परिवार के मुखिया (जिनके नाम पर Ration Card है) के नाम का होना चाहिए। हस्ताक्षर भी परिवार के मुखिया का होना चाहिए। ताकि इससे यह साबित हो सके कि आप संबंधित राज्य या क्षेत्र के निवासी हैं। इसके अतिरिक्त, राशन कार्ड जिसके नाम पर है उसका एक पासपोर्ट साइज़ का फोटो होना चाहिए। तथा एक पूरे परिवार के समहू फोटो होना चाहिए जिसमे परिवार के सभी सदस्य हो। बैंक पासबुक की कॉपी मुखिया के नाम का ही मांग जाता है। जिससे खाते की जानकारी दी जा सके। गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाती है चाहे परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर हो वह मान्य होता है। यदि आपके पास पहले से राशन कार्ड है, तो उसे भी साझा करे। राशन कार्ड बनाने के लिए एक स्वघोषणा पत्र भी जरूरी होता है। स्वघोषणा पत्र परिवार के मुखिया के नाम की ही मांगा जाता है जिसके नाम पर राशन कार्ड होता है।

disclaimer

यह वेबसाइट नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित जानकारी सरल भाषा में समझाने के उद्देश्य से बनाई गई है। यह वेबसाईट किसी भी सरकरी कार्यालय से संबंध नहीं रखात है। कोई भी कदम उठाने से पहले आधिकारिक स्रोतों से अवश्य जाँच ले।

FAQs / राशन कार्ड से जुड़े सवाल

Q 1.राशन कार्ड क्या है?

राशन कार्ड राज्य सरकार के द्वारा जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। जो परिवार इनके लिए पात्र है। उन सभी परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कम मूल्य पर अनाज (गेहूं, चावल आदि) मिलता है। कई राज्यों मे ये अनाज मुफ़्त मे दिया जाता है। जैसे की बिहार राज्य मे मुफ़्त राशन मिल रहा है। यह दस्तावेज से सरकारी योजनाओ का लाभ उठाने मे बहुत ही उपयोगी होता है।

Q 2.राशन कार्ड के लिए कौन पात्र है?

परिवार की पात्रता राज्य के नियमों पर निर्भर करती है। हरेक राज्य के पात्रता के नियम अलग-अलग हो सकते है। लेकिन आम तौर पर यह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों (जैसे BPL, AAY) को उनकी आय के आधार पर दिया जाता है। जिस परिवार का आय बहुत ही कम है या गरीबी रेखा से नीचे है।

Q 3.नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कैसे करें?

आप अपने राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप अपने नजदीकी CSC सेंटर/तहसील कार्यालय से संपर्क कर के भी बनवा सकते हैं।

Q 4.राशन कार्ड की नई लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

आप अपने राज्य के आधिकारिक PDS पोर्टल पर जाकर, अपने जिले, ब्लॉक और गांव का चयन करके राशन कार्ड की नई लाभार्थी सूची आसानी से देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते है। इसके लिए ऊपर लिंक वाले सेक्शन मे आधिकारिक वेबसाईट का लिंक दिया हुआ है। उस पर विज़िट करके देखे सकते है।

Q 5.राशन कार्ड में किसी नए सदस्य का नाम कैसे जोड़ें?

यदि आप राशन Card मे किसी सदस्य का नाम जोड़ना चाहते है तो आसानी से जोड़ सकते है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन राशन कार्ड को अपडेट करके सदस्य का नाम जोड़ सकते है। परिवार के किसी सदस्य के शादी के बाद (आधार और विवाह प्रमाण पत्र के साथ) आप राशन कार्ड में संशोधन (Modification) के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आप राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम हटाना चाहते हो तो उसे भी आसानी से हटा सकते है।