APAAR ID: कैसे बनाए, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ उपलब्द है

APAAR ID क्या है और इसकी आवश्यकता क्यों है

APAAR ID भारत सरकार के द्वारा जारी किया गया है जो छात्रों के लिए एक डिजिटल पहचान है। यह छात्र के शैक्षणिक रिकॉर्ड को सुरक्षित और व्यवस्थित रखात है। आज के समय में छात्रों को काही नामांकनलेने मे, छात्रवृत्ति का लाभ लेने मे, प्रमाण पत्र सत्यापन करने मे और स्थानांतरण जैसी प्रक्रियाओं में कई बार अलग-अलग दस्तावेज़ जमा करने पड़ते हैं। इस प्रक्रिया में अधिक समय भी लगता है और कई बार दस्तावेज़ खो जाने पर बहुत समस्या होती है। इसी समस्या को काम करने के लिए भारत सरकार ने APAAR ID CARD को जारी किया है। APAAR आईडी बनवाते समय पहचान को verify करने के लिए अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जैसे की आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग करके पूर्ण रूप से पहचान का verify किया जाता है। ताकि छात्र का सभी व्यक्तिगत जानकारी सही तरीके से दर्ज हो सके।

शैक्षणिक रिकॉर्ड का सही मिलान करने और विभिन्न संस्थानों नामांकन लेते समय या अन्य कोई कार्य में दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान कुछ अन्य दस्तावेज़ का भी उपयोगी होता हैं। जैसे स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र , NCL प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र। इन दस्तावेज़ों की जानकारी सही रहने से छात्रवृत्ति के लाभ लेने मे, प्रवेश प्रक्रिया मे और शैक्षणिक कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आती है। APAAR ID के माध्यम से छात्र अपने शैक्षणिक दस्तावेज़ जैसे अंकपत्र प्रमाण पत्र और अन्य कई दस्तावेज डिजिटल रूप में देख सकते हैं। छात्रों को अपने दस्तावेज़ बार-बार खोज कर इकठ्ठा करने मे परेशानी होती है इसी परेशानी से बचाने में यह APAAR ID बहुत मदद करती है और संस्थानों के लिए भी सत्यापन करने की प्रक्रिया को सरल बनाती है। इसका उद्देश्य शिक्षा से जुड़े सभी कार्यों को आसान और पारदर्शी बनाना है।

इस पेज पर आपको APAAR ID से जुड़ी लगभग सभी महत्वपूर्ण जानकारी, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, लाभ और आवेदन से जुड़ी पूरी प्रक्रिया सरल हिन्दी भाषा में समझाई गई है। हमारा उद्देश्य केवल यही है की आपको सही दिशा मिले। जिससे आप अपना काम सही और सुरक्षित तरीके से कर सके।

Automated Permanent Academic Account Registry (one nation one student ID)

https://www.grcm.in

APAAR ID Card Details ( ONE NATION ONE STUDENT ID )

post Title:-

APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry)

संक्षिप्त विवरण:-

APAAR ID छात्र के लिए एक डिजिटल पहचान है। जिसे छात्रों के सुविधा को ध्यान मे रखते हुए बनाया गया है। जिससे छात्र अपने शैक्षनिक योग्यता के प्रमाण पत्र को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित तरीके से रख सकते है। और अन्य दस्तावेज भी यहाँ पर रख सकते है। और उसे कही भी उपयोग कर सकते है जहाँ उसकी जरूरत पड़े। यह शौक्षणिक प्रक्रिया को आसान बनाने का काम करता है। इससे दस्तावेज को बार-बार उपयोग करने से ज्यादा समस्या नहीं होती है। अगर कही दस्तावेज साझा करने की आवश्यकता पड़े तो यहाँ से बहुत ही आसानी से साझा कर सकते है। यह प्रक्रिया बहुत ही सरल है और समय भी बचाती है। इसीलिए प्रत्येक छात्र को अपना APAAR ID अवश्य बनवा ले चाहिए।

image
image

महत्वपूर्ण जानकारी

  • APAAR ID मे 12 अंक होते है और यह यूनीक होता है और एक APAAR ID के संख्या के जैसा दूसरे APAAR आइडी का संख्या नहीं हो सकता है।
  • इसमें छात्रों अपने दस्तावेज को सुरक्षित तरीके से संग्रहीत रख सकते हैं। ताकि काही पर भी आसानी से उपयोग कर सके।
  • सभी डॉक्युमेंट DigiLocker में सुरक्षित रहती है और digilocker आधार से लिंक रहता है। आधार के बिना digilocker नहीं चल सकता है।आधार इसके लिए अतिआवश्यक है इसके बिना आप कुछ भी नहीं कर सकते।
  • छात्र अपने स्कूल, कॉलेज मे अपने शैक्षणिक दस्तावेज असानी से साझा कर सकते है।
  • छात्र केवल अपने सहमति से ही कोई भी डेटा साझा कर सकता है।

पात्रता / Eligibility

  • भारत में पढ़ाई कर रहे सभी छात्र इसके लिए पात्र हैं।
  • छात्र का अपना आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • छात्र के माता-पिता की सहमति आवश्यक है (यदि छात्र नाबालिग है तो)।
  • छात्र के पास मोबाइल नंबर और अन्य व्यक्तिगत विवरण होना आवश्यक हैं।

कार्ड पर दर्ज की जाने वाली जानकारी।

कार्ड पर छात्र के निम्नलिखित जानकारी दर्ज रहती है जो इस प्रकार है।

  • छात्र का पूरा नाम होता है।
  • जन्म तिथि जो आधार कार्ड पर होता है।
  • लिंग
  • माता-पिता का नाम
  • आधार नंबर
  • UDISE+ Student ID (PEN)
  • स्कूल/कॉलेज का नाम लिखा हुआ रहता है।
  • कक्षा/कोर्स का विवरण दर्ज रहता है।
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

इस कार्ड से लाभ मूलत है

  • छात्र की सभी शैक्षणिक जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध होती है। इससे आपको कही पर भी किसी दस्तावेज की आवश्यकता पड़ती है तो आप आसानी से इसका उपयोग कर सकते है।
  • स्थानांतरण और प्रवेश की प्रक्रिया में आसानी होती है।
  • स्कॉलरशिप और अन्य लाभों के लिए आवश्यक दस्तावेज़ आसानी से उपलब्ध रहता हैं।
  • प्रतिलिपि दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती।
  • शैक्षणिक धोखाधड़ी की संभावना बहुत कम हो जाती है।
  • छात्र की सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों को भी मान्यता मिलती है।
  • DigiLocker मे दस्तावेज़ों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
  • छात्र की शैक्षणिक प्रगति को ट्रैक करना आसान होता है।
  • छात्र के शैक्षणिक डेटा राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीकरण होता है।
  • शैक्षणिक योजनाओं और नीतियों के निर्माण में सहायता मिलती है।

Required Documents / आवश्यक दस्तावेज़

Sr No. Document Type / दस्तावेज़ प्रकार Accepted Documents / स्वीकार्य दस्तावेज़
1 आधार कार्ड / Aadhaar Card 12-अंकीय आधार संख्या
2 UDISE+ Student ID PEN (Permanent Education Number)
3 माता-पिता की सहमति / Parental Consent सहमति फॉर्म (Consent Form)
4 मोबाइल नंबर / Mobile Number सक्रिय मोबाइल नंबर
5 ईमेल आईडी / Email ID मान्य ईमेल पता
6 स्कूल/कॉलेज का विवरण / Institution Details नाम, कक्षा/कोर्स, प्रवेश वर्ष

APAAR ID आवेदन शुल्क / Application Fee

  • APAAR ID के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ता है यह पूरी तरह से मुफ़्त है।
image
image

आवेदन प्रक्रिया / Application Process

  • छात्र अपने स्कूल/कॉलेज में जाकर बना सकते है।
  • माता-पिता से सहमति फॉर्म भरवाकर अपने स्कूल में जमा करना पड़ता है।
  • स्कूल UDISE+ पोर्टल पर छात्र के डेटा को अपलोड करेगा।
  • डेटा सत्यापन के बाद APAAR ID जारी होगी और DigiLocker में उपलब्ध हो जाएगा होगी।
  • छात्र DigiLocker में लॉगिन करके अपनी APAAR ID देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते है।
  • note :- वास्तविक प्रक्रिया राज्य और संस्थान के अनुसार भिन्न हो सकती है, इसलिए आप कोई भी कदम उठाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि अवश्य कर ले।

क्या NRI छात्र APAAR ID बना सकता है

NRI का मतलब है वैसे भारतीय नागरिक जो विदेश मे रहता है । अगर आप एक NRI छात्र है और अपार आइडी बनाना चाहते है तो आप भी बना सकते है। लेकिन इसके लिए आप इसके पत्र होने चाहिए तभी आप अपार आइडी कार्ड बना सकते है। यह अपार आइडी कार्ड छात्र के लिए जारी किया गया है। यदि आप एक छात्र है और आपका नामांकन वर्तमान मे भारत के किसी निजी या सरकरी स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय मे है तभी आप अपार आइडी के लिए पत्र माने जाते है। यह कार्ड सीधे आप अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से भी बना सकते है और दूसरा तरिका यह है की आप सीधे Digilocker App के माध्यम से भी बना सकते है। Digilocker पर आप अपना अन्य दस्तावेज भी सुव्यवस्थित तरीके रख सकते है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ / Important Dates

  • APAAR ID योजना की शुरुआत - 13 फरवरी 2024
  • यह राष्ट्रीय स्तर पर लागू है वर्ष 2024 से
  • माता-पिता की सहमति फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि - स्कूल निर्धारित करता है।
  • DigiLocker में APAAR ID - आवेदन के 7 दिनों के भीतर उपलब्द हो जाता है।

disclaimer


इस वेबसाईट का संबंध किसी भी सरकरी कार्यालय से नहीं है। यह एक निजी वेबसाईट है जिसका उद्देश केवल सही जानकारी को सरल और आसान हिन्दी भाषा मे समझना है। किसी भी प्रकार के आवेदन करने से पहले,पंजीकरण करने से पहले या निर्णय लेने से पहले संबंधित आधिकारिक विभाग से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।

FAQs / अपार आईडी कार्ड से जुड़े सवाल

अपार आईडी (APAAR ID) क्या है?

Ans: अपार (APAAR) आईडी 'वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी' कार्ड के पहल का हिस्सा बन चुका है। यह छात्रों के लिए एक 12-अंकीय विशेष पहचान संख्या है और ये 12-अंकीय संख्या पूर्ण रूप से यूनीक होता है। जो उनके सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से संग्रहीत करेगी। एक जैसे संख्या का कोई दूसरा अपार आइडी नहीं बन सकता है। यदि किसी के अपार आइडी की संख्या दूसरे के अपार आइडी के संख्या से बिल्कुल सामान मिलता है एक भी अंक भिन्न नहीं है तो आप अपने स्कूल या आधिकारीक स्तर पर तुरंत शिकायत करें।

अपार आईडी के मुख्य लाभ क्या हैं?

इससे अगर छात्र अपना स्कूल बदलना चाहते है तो स्कूल बदलने मे कोई पेपर वर्क नहीं कारण परता है। क्यूकि यह पूरी तरह डिजिटली होता है और यहाँ पर सभी दस्तावेज़ (मार्कशीट, सर्टिफिकेट) एक ही जगह पर डिजिटल रूप से उपलब्ध रहता है। जिससे छात्र को एडमिशन लेने मे, या स्कॉलरशिप पाने में आसानी होती है। और कई कार्यों मे इसका उपयोग किया जाता है।

छात्रों को अपार आईडी कैसे मिलेगी?

Ans: यदि कोई छात्र अपना अपार आइडी कार्ड बनाना चाहता है तो छात्र अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करे स्कूल और कॉलेज छात्रों के माता-पिता से सहमति (Consent) लेने के बाद, UDISE+ पोर्टल के माध्यम से छात्रों का पंजीकरण करेंगे और अपार आईडी जेनरेट हो जाएगी। उसके बाद आप आसानी से उसका उपयोग कर सकते है। यदि आप खुद से अपार आइडी बनाना चाहते है तो DigiLocker ऐप्लकैशन या वेबसाईट पर जाए वहाँ अपने आधार कार्ड से लॉगिन करके अपना अकाउंट बनाए। वही पर आपर आइडी बनाने का ऑप्शन मिलता है अगर नहीं मिलता है तो सर्च करे। उसके बाद अपने दस्तावेज को Verify करे उसके बाद अपलोड करे।

क्या अपार आईडी बनवाना अनिवार्य है?

Ans: वर्तमान में APAAR ID को भारत सरकार के द्वारा पूरे देश मे धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है। यह काम बहुत ही तजी से हो रहा है। अलग-अलग राज्यों और संस्थानों में इसके नियम कुछ अलग हो सकते हैं, इसलिए अपने स्कूल या आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेना बेहतर होता है। इससे आप को बिल्कुल सही जानकारी मिलती है।

यह डिजिलॉकर (DigiLocker) से कैसे जुड़ा है?

अपार आईडी, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) के माध्यम से डिजिलॉकर से जुड़ी होगी। सभी शैक्षणिक दस्तावेज़ अपने आप छात्र के डिजिलॉकर में सेव हो जाएँगे।