government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN

Driving License ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, RTO टेस्ट और डाउनलोड से जुड़ी पूरी गाइड यहाँ उपलब्द है

ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

Post Title:-

Driving License (DL)/ड्राइविंग लाइसेंस

Short Details:-

जानिए ड्राइविंग लाइसेंस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और पात्रता क्या है कौन-कौन से दस्तावेज़ इसमे लगता है। आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें और ड्राइविंग लाइसेंस PDF मे डाउनलोड कैसे करें – इस पेज में आपको पूरी जानकारी हिंदी के सरल शब्दों में मिलेगा।

ड्राइविंग लाइसेंस एक आधिकारिक दस्तावेज है। जिससे व्यक्ति को वाहन चलाने की अनुमति मिलता है। ड्राइविंग लाइसेंस एक सरकारी दस्तावेज होता है। इस Driving License किसी व्यक्ति को कानूनी रूप से दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति मिलता है। यह लाइसेंस परिवहन विभाग के द्वारा जारी किया जाता है। Driving License बनाने से पहले व्यक्ति को लर्नर लाइसेंस लेना आवश्यक होता है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है। जिसमें एक ड्राइविंग टेस्ट होता है जिसे पास करना जरूरी होता है। बिना टेस्ट पास किए आप ड्राइविंग नहीं बनेगा। इसकी वैधता आमतौर पर 20 वर्ष या 40 वर्ष की उम्र तक होती है। ड्राइविंग लाइसेन्स बनाने के लिए आवेदक का उम्र 18 वर्ष होना चाहिए। 18 वर्ष से काम उम्र के व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेन्स नहीं बना सकता है। इसे बनाने के लिए पहचान और पता से जुर कई दस्तावेज लगते है। आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं।

इसके अलावा निवास के प्रमाण के लिए और अन्य प्रक्रियाओं में कुछ अतिरिक्त दस्तावेज़ भी उपयोगी होते हैं, जैसे वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और निवास प्रमाण पत्र। इन दस्तावेज़ों पर सही जानकारी रहने से लाइसेंस के लिए आवेदन करने मे, सत्यापन करने मे और परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाओं के प्रक्रिया मे आसान हो जाती है।

Driving License (DL)/ड्राइविंग लाइसेंस

https://www.grcm.in

ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें।

  • यह परिवहन प्राधिकरण के द्वारा जारी किया जाता है। जो एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
  • यह दस्तावेज व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से सड़कों पर वाहन चलाने की अनुमति देता है।
  • ड्राइविंग करते समय इसे अपने साथ मे रखना अनिवार्य होता है।
  • ड्राइविंग टेस्ट पास करने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेन्स जारी किया जाता है।
  • आवश्यकता के अनुसार इसे नवीनीकृत या अपग्रेड किया जा सकता है।
Image
image

Eligibility / पात्रता

  • निजी वाहन के लिए आवेदक का आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • शारीरिक और मानसिक स्थिति से पूर्ण रूप स्वस्थ होना आवश्यक है।
  • मान्य पते का प्रमाण होना चाहिए।
  • RTO के द्वारा जो आयोजित ड्राइविंग टेस्ट होता है उसमे पास होना अनिवार्य है।
  • व्यावसायिक वाहनों के लाइसेन्स के लिए कम से कम आयु 20 वर्ष होना चाहिए।

प्रक्रिया का समय और वैधता कितना है।

  • लर्नर लाइसेंस 1-3 दिनों में जारी किया जात है।
  • स्थायी लाइसेंस ड्राइविंग टेस्ट के बाद 15-30 दिनों में जारी किया जाता है।
  • स्थायी लाइसेंस की वैधता आमतौर पर 20 वर्ष होता है और कई राज्यों मे 50-55 वर्ष तक होता है।
  • वैधता समाप्त होने से पहले नवीनीकरण किया जा सकता है।

Required Documents / आवश्यक दस्तावेज़

  1. आयु से संबंधित दस्तावेज (जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं का मार्कशीट, आदि)
  2. पते का प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर आईडी, उपयोगिता बिल)
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. चिकित्सा प्रमाण पत्र (स्वास्थ्य प्रमाण के लिए)
  5. आवेदन पत्र पर भरे गए सभी जानकारी सही होना चाहिए।

Age Limit / आयु सीमा

  1. निजी वाहनों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है।
  2. यदि आप व्यावसायिक वाहन चलते है तो इसके लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष होना चाहिए।
  3. इसके लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है पर फिटनेस आवश्यक।

ड्राइविंग लाइसेंस के प्रकार

Types of Driving License
लाइसेंस का प्रकार विवरण
प्राइवेट ड्राइविंग लाइसेंस निजी उपयोग के लिए कार, बाइक आदि वाहन चलाने के लिए होता है।
लाइट मोटर व्हीकल (LMV) निजी या हल्के व्यावसायिक वाहन चलाने के लिए जैसे की कार, वैन के लिए।
लर्निंग लाइसेंस इसकी आवश्यकता ड्राइविंग सीखने के लिए है यह एक अस्थायी लाइसेंस है।
कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस टैक्सी, बस, ट्रक जैसे व्यावसायिक वाहन चलाने के लिए कमर्शियल लाइसेंसे की आवश्यकता होती है।
हेवी मोटर व्हीकल (HMV) भारी वाहन जैसे ट्रैक्टर, ट्रक आदि के लिए।
इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP) विदेश में वाहन चलाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

Where to Apply / आवेदन कहाँ करें

  • आपका के क्षेत्र के जो क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) है उससे संपर्क करे।
  • आधिकारिक परिवहन सेवा वेबसाइट: https://parivahan.gov.in
  • कुछ राज्यों में ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • नीचे स्क्रॉल करे नीचे लिंक दिया गया है।
  • यदि आपको learning license अप्लाई करना है तो आप "Apply for learner license" सिलेक्ट करेंगे
  • यदि आपको permanent license अप्लाई करना है तो आप "Apply for driving license" सिलेक्ट करेंगे
  • सही जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • जो दस्तावेज आप से मांगा जाए वो सभी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन का शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आप अपने ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुक करें।
  • ताय किए गए समय पर ड्राइविंग टेस्ट में अवश्य भाग लें।
  • आप आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते है।
  • लाइसेंस जारी होने के बाद डाउनलोड करें।

Details / विवरण

  • ड्राइविंग लाइसेंस का मान्यता पूरे भारत मे होता है।
  • आपके नजदिकी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा ही लाइसेन्स जारी किया जाता है।
  • license का प्रकार लर्नर लाइसेंस, स्थायी लाइसेंस, और व्यावसायिक लाइसेंस शामिल हैं।
  • लाइसेंसधारको को यातायात के नियमों का पालन करना होगा।
  • लाइसेंस की अवधि खत्म होने से पहले ही इसे नवीनीकृत किया जा सकता है।

Benefits / लाभ

  • इससे वाहनों को चलाने की कानूनी अनुमति मिल जाता है।
  • यह एक मान्य पहचान और पता प्रमाण के रूप में भी कार्य करता है।
  • इससे वाहन की बीमा प्राप्त करने में मदद मिलती है।
  • इनसे ड्राइविंग से संबंधित रोजगार भी मिलता है। इसके लिए यह आवश्यक है।
  • इससे मोटर वाहन खरीदने और बेचने मे सुविधा होता है।
Image
image

लर्निंग लाइसेंस के बाद क्या करना होता है

विवरण / Description
30 दिनों तक आप इंतजार करें: लर्निंग लाइसेंस मिलने के बाद कम से कम 30 दिनों के बाद ही परमानेंट लाइसेंस के लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन करें: ऊपर दिए गए driving license registration link पर क्लिक करने के बाद आप ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे उसके बाद state select करने के बाद "Apply for driving license " को सेलेक्ट करे उसके बाद फार्म का section खुलेगा आप पूरा details अच्छे से भरे
टेस्ट की तारीख चुनें: जब आप आवेदन करते है तो उसी समय आपको ड्राइविंग टेस्ट की तारीख और समय चुनना होगा।
दस्तावेज़ अपलोड करें: पहचान, निवास प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आदि जो आप से मांगा जाए वो सभी दस्तावेज अपलोड करें।
शूलद का भुगतान करें: परमानेंट लाइसेंस के लिए जो शूलद निर्धारित किया गया है उस शूल्क का भुगतान करे।
ड्राइविंग टेस्ट दें:आपने जो तारीख चुना है उस तारीख पर RTO ऑफिस मे उपस्थित होकर अपने ड्राइविंग का टेस्ट दे।
परमानेंट लाइसेंस प्राप्त करें: टेस्ट पास होने के कुछ दिनों बाद आप का लाइसेंसपोस्ट या ऑनलाइन के माध्यम से आप का ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी भेज दी जाएगी।

disclaimer

यह वेबसाइट सरकारी नहीं है इसका संबंध किसी भी सरकारी विभाग से नहीं है। यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। कोई भी कदम उठाने से पहले आधिकारिक स्रोत से इस जानकारी को अवश्य जाँच ले।

FAQs/ ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े सवाल

Q 1.ड्राइविंग लाइसेंस (DL) क्या है?

ड्राइविंग लाइसेंस (DL) RTO के द्वारा जारी किया जाता है। यह एक आधिकारिक दस्तावेज है। ड्राइविंग लाइसेन्स जिस व्यक्ति के पास होता है उसे सड़क पर कानूनी रूप से वाहन चलाने की अनुमति मिलती है।

Q 2.नया ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनाए।

सबसे पहले आपको सबसे पहले 'लर्नर लाइसेंस' (Learner's License) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ड्राइविंग सीखने के बाद आप DL के लिए आवेदन कर सकते है।

Q 3.लर्नर लाइसेंस के बाद परमानेंट DL के लिए क्या करना होता है?

लर्नर लाइसेंस मिलने के 30 दिन बाद और 6 महीने के भीतर आपको अपने नजदिकी RTO ऑफिस में जाकर ड्राइविंग स्किल टेस्ट (Driving Test) देना होता है। ड्राइविंग टेस्ट पास होने के बाद आपको परमानेंट DL मिलता है।

Q 4.ड्राइविंग लाइसेंस का स्टेटस कैसे चेक करें?

आप परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने DL आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

Q 5.ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?

आप 'परिवहन सेवा' वेबसाइट या 'DigiLocker' ऐप से अपना डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं, जो कानूनी रूप से मान्य होता है।