government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN

आयुष्मान कार्ड कैसे बनाए? पात्रता, आवेदन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी यहाँ दी गई है।

इस पेज का उद्देश्य क्या है?

इस पेज पर आयुष्मान कार्ड (Ayushman Bharat PM-JAY) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। जिससे आम नागरिकों को अवश्य जानकारी प्राप्त हो सके। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या पात्रता होने चाहिए , आवेदन प्रक्रिया क्या है? इसे बनाने मे कौन-कौन से दस्तावेज लगते है, इन सभी से जूरी जानकारी इस पेज सरल भाषा मे दिया गया है।

आयुष्मान कार्ड भारत सरकार के द्वारा चलाए जाने वाले एक स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड है। जिसके तहत भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य का सुरक्षा प्रदान करता है। यह एक डिजिटल कार्ड है जिससे प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख तक का इलाज बिलकुल मुफ़्त मे होता है।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित सभी जानकारी यहाँ उपलब्द है।

लटेस्ट अपडेट के लिए हमारे इस वेबसाईट से जूरे रहे। https://www.grcm.in

आयुष्मान कार्ड

पोस्ट title :-

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्ड (Ayushman Bharat PM-JAY Card)

संक्षिप्त विवरण:-

आयुष्मान कार्ड भारत सरकार की (आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य केवल यह है की जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय है उस परिवार को भारत सरकार आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है और सस्ती इलाज का सेवा प्रदान करती है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भारत सरकार हरेक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख तक की सहायता राशि का सेवा प्रदान करता है। इस कार्ड का लाभ उसी अस्पताल के माध्यम से आप उठा सकते है जिस अस्पताल को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसमे अस्पताल मे भर्ती होने से लेकर बीमारी के उपचार होने तक और उपचार के बाद की देखभाल भी इसमे शामिल है। कार्ड बनवाते समय पहचान और पारिवारिक जानकारी का सत्यापन आवश्यक होता है, जिसके लिए अक्सर आधार कार्ड और राशन कार्ड का उपयोग किया जाता है। जिससे लाभार्थी की योग्यता सही तरीके से सुनिश्चित किया जा सके। सभी दस्तावेज मे जानकारी एक सामान होना चाहिए जिससे यह कार्ड बनाने मे कोई समस्या ना हो।

इलाज के दौरान अस्पताल में आपके पहचान सत्यापन और रिकॉर्ड मिलान के लिए कुछ अन्य दस्तावेज़ भी काम आते हैं। जैसे जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, निवास प्रमाण पत्र और क्रीमी लेयर या नॉन क्रीमी लेयर। इन दस्तावेज़ों की जानकारी सही होने से इलाज की प्रक्रिया, भुगतान सत्यापन और योजना से जुड़े लाभ आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड का महत्वपूर्ण बाते।

  • यह भारत सरकार की एक बहुत ही अच्छी स्वास्थ्य योजना है।
  • इस कार्ड के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य बीमा मिलता है।
  • इस योजना से सरकार गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज करवाने के लिए आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करता है।
  • यह कार्ड पूरे देश भर के मान्यता प्राप्त अस्पतालों में इलाज के लिए मान्य है।
  • आयुष्मान कार्ड धारक अपने बिमारियों का इलाज निशुल्क करवा सकता है इसमे दवाइयों का पैसा अलग से नहीं लगता।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पात्रता क्या है?

  • गरीबी रेखा से नीचे हो।
  • जिन परिवारों को कच्ची दीवारों और कच्ची छत के साथ एक ही कमरा हो।
  • जिस परिवारों मे 16 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक का कोई वश्यक सदस्य न हो।
  • जिस परिवारों मे 16 से लेकर 59 वर्ष के बीच का कोई वश्यक परूष न हो और उस परिवार का मुख्या महिला हो।
  • जिस परिवारों मे विकलांग सदस्य हो और कोई भी सक्षम शारीरिक वश्यक सदस्य नहीं हो।
  • एससी, एसटी परिवार
  • और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर जाए नीचे लिंक वाले सेक्शन मे आधिकारिक वेबसाईट का लिंक दिया हुआ है।

शहरी क्षेत्रों के लिए पात्रता क्या है?

  1. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत सूचीबद्ध गरीब परिवार ।
  2. राष्ट्रीय के गरीबी रेखा के नीचे आने वाले जीतने भी परिवार है वो सभी इसके लिए पत्र है।
  3. घर पर कार्य करने वाले कारीगर/शिल्पकार/दर्जी....आदि
  4. दुकान का कर्मचारी/वेटर/छोटे प्रातिष्ठान मे चपरासी....आदि
  5. धोबी हो या चौकीदार
  6. साफ सफाई करने वाला,माली,घरेलू नौकर,कचरा बिछने वाला, भिखारी
  7. ईलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, ड्राइवर, मोची .....आदि
  8. और जीतने भी मजदूर है वो सभी इसके लिए पात्र है। मतलब छोटे-मोटे काम करने वाले जो भी व्यक्ति है वो सभी इसके लिए पात्र है। और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर जाए।

कौन-कौन इसके लिए पात्र नहीं है?

  • जिसके पास 2/3/4 व्हीलर गरी है।
  • जिसके पास 3/4 पहियों वाली कृषि उपकरण है।
  • जिसके परिवार मे कोई एक भी सदस्य सरकारी नौकरी करता हो।
  • जिस परिवार मे 10,000 रुपया प्रति माह से आधुक कमाने वाला व्यक्ति हो।
  • जो परिवार आयकर भुगतान करता हो।
  • जिस परिवार के पास पक्की दीवारों वाली छत का घर जिसमे तीन या उससे अधिक कमरे हो।
  • और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर विज़िट करे।

Ayushman कार्ड पर धारक का कौन-कौन विवरण होता है।

  • धारक का नाम और पता होता है।
  • योजना का नाम और लोगो भी होता है।
  • कार्ड का संख्या होता है।
  • पात्र परिवार की जानकारी होती है।
  • वैधता अवधि की तिथि होती है।
  • पूरे परिवार के सदस्यों की सूची होती है।

आयुष्मान कार्ड से क्या लाभ होता है?

  1. हर साल 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है।
  2. गंभीर परिवार के बीमार व्यक्ति को मुफ्त मे इलाज किया जाता है।
  3. सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी इस कार्ड से इलाज की सुविधा है।
  4. कार्डधारक के परिवार के सभी सदस्य इसका लाभ उठा सकते है।
  5. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आप आवेदन कर सकते है।
Image
image

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • मतदाता पहचान पत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ग्रामीण या शहरी परिवार कार्ड (यदि लागू हो)
  • आवेदक की पहचान प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी

आयु सीमा

  • इस योजना के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
  • हर आयु वर्ग के व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

इसके प्रक्रिया समय और वैधता

  • आवेदन प्रक्रिया को पूरी होने में लगभग 7-10 दिन लगते हैं ।
  • इस कार्ड की वैधता 5 साल की होती है ।
  • पुनः नवीनीकरण की प्रक्रिया निर्धारित समय पर अवश्य करा ले।

आवेदन प्रक्रिया

  • नीचे महत्वपूर्ण लिंक वाले सेक्शन मे जाए वहाँ आप को लिंक मिल जाएगा
  • सबसे पहले आप आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करे।
  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट में मोबाइल नंबर से लॉगिन करे उसके बाद रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई है वो सभी सही सही भरे।
  • जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, परिवार का पहचान पत्र आदि जो भी मांगा गया हो वो सभी अपलोड करें।
  • आवेदन की रसीद अवश्य प्राप्त करे।
  • आप अपने आवेदन की स्थिति वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या के जरिए आसानी से देख सकते हैं ।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. आप अपने नजदिकी स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी कार्यालय में जाएं ।
  2. आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और उसमे आवश्यक जानकारी भरें जो जानकारी मांगा गया है।
  3. जरूरी दस्तावेज के साथ आवेदन फॉर्म को जमा करे।
  4. फॉर्म जमा करने के बाद रसीद अवश्य प्राप्त कर ले।
  5. प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य प्राप्त करें ।

महत्वपूर्ण सूचना

यह कोई सरकारी वेबसाईट नहीं है। यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार के कार्रवाई करने से पहले आधिकारिक स्रोत से अवश्य जाँच ले।

आयुष्मान कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल और जवाब।

Q 1.आयुष्मान कार्ड क्या है?

आयुष्मान कार्ड 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (PM-JAY) का हिस्सा है। यह एक स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड है जो परिवार इसके पत्र है उसे सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त (कैशलेस) इलाज सरकार के द्वारा किया जाता है।

Q 2.आयुष्मान कार्ड से क्या लाभ मिलता है?

आप अगर पूरे भारत के किसी भी सूचीबद्ध (Empanelled) सरकारी अस्पताल मे या निजी अस्पताल में भर्ती होकर अपना इलाज करवाते है तो आप आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख तक का इलाज मुफ़्त मे करवा सकते है।

Q 3.मैं आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र (Eligible) हूँ या नहीं, यह कैसे जांचें?

अपने पात्रता जानने का सबसे आसान तरिका आप आधिकारिक वेबसाइट 'Beneficiary NHA' या ऐप पर जाकर अपने आधार नंबर से या राशन कार्ड नंबर से अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।

Q 4.आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं, तो आप 'Beneficiary NHA' पोर्टल पर लॉगिन करके, e-KYC आधार OTP या फिंगर प्रिन्ट के मदद से पूरा करे। उसके बाद आप अपने कार्ड के लिए खुद से आवेदन कर सकते हैं।

Q 4.आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करें ?

e-KYC पूरा होने के बाद जब आपका आवेदन भी अप्रूव (Approve) हो जाए तब उसके बाद, आप बरे ही आसानी से उसी 'Beneficiary NHA' पोर्टल के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड PDF फॉर्मैट में डाउनलोड कर सकते हैं।