government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN

मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना से जुड़ी जानकारी यहाँ उपलब्द हैं

मुख्यमंत्री कन्या (स्नातक ₹50,000) प्रोत्साहन योजना

योजना का नाम

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना :- मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना

संक्षिप्त विवरण

मुख्यमंत्री कन्या (स्नातक) प्रोत्साहन योजना एक सरकारी योजना है। यह योजना बिहार सरकार द्वारा चलाया जाता हैं। इस योजना के तहत बिहार सरकार के द्वारा स्नातक पास छात्राओं को ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपने करियर में आगे बढ़ सकें।

इस योजना का लाभ वही छात्राएं उठा सकती है। जो छात्राएं इस योजना के आवश्यक शर्तों को पूरा करती हो। इस योजना से जुड़ी जानकारी इसी पेज पर आसान शब्दों मे समझाया गया हैं। अगर आप अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में भी जानकारी लेना चाहते हैं तो आप हमारी स्कॉलरशिप योजनाएं वाले पेज पर जाकर पूरी सूची देख सकते हैं। जहां पर आपको विभिन्न छात्रवृति योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर मिल जाएगी।

Mukhymantri kanya utthan yojana:- mukhymantri kanya (Graduation) protsahan yojana

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना:- मुख्यमंत्री कन्या (स्नातक) प्रोत्साहन योजना

https//www.grcm.in

image
image

आवश्यक दस्तावेज़

क्या अन्य राज्यों की छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना:- मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना केवल बिहार की स्थायी निवासी छात्राओं के लिए हैं। जो छात्राएं बिहार के निवासी है और वे स्नातक उत्तीर्ण है तो ऐसे छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। अन्य राज्यों की छात्राएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होती हैं। क्योंकि यह योजना बिहार सरकार द्वारा विशेष रूप से बिहार राज्य की बेटियों के लिए चलाई जाती है।

important document
क्रम संख्या दस्तावेज़ विवरण
1. Student का पासपोर्ट साइज़ फोटो Photo का size 50KB से कम होना चाहिए (फोटो का निर्धारित आकार: 200 X 230px)
2. Student का हस्ताक्षर Signature का size 20KB से कम होना चाहिए ( निर्धारित आकार: 140 X 60px)
3. Student का आधार कार्ड दस्तावेज black & White Scan के PDF फॉर्मैट का ही अपलोड करे। फाइल का size 500KB या उससे कम होना चाहिए।
4. Permanent Residential Certificate Of bihar ||
5. Student बैंक पैस्बुक (आवेदक के खुद का बैंक खाता होना चाहिए) ||
6. Graduation Certificate या Marksheet ||

सभी छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन छात्रों का आधार उसके बैंक खाता से सीडेड (DBT के लिए ) नहीं है। वो छात्र अपने आधार को अपने बैंक से तुरंत सिडेड करवा लें। क्यूंकि आधार सीडिंग और खाता से आधार लिंक दोनों अलग-अलग चीज़े है। जिन छात्राओं का बैंक अकाउंट आधार के साथ सीडेड नहीं है, उनका भुगतान नहीं किया जा सकता। इसीलिए छात्र को अपने बैंक खाता से आधार सिडेड करना आती आवश्यक हैं।

इस योजना के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए

eligibility
क्रम संख्या पात्रता मानदंड
1. आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होनी चाहिए
2. इस योजना के लिए केवल छात्राएं (girls) ही आवेदन कर सकती हैं
3. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक(Graduation) पास होना चाहिए
4. इस योजना का लाभ केवल स्नातक उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं को मिलता हैं। विवाहित छात्राओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलता

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  1. आवेदन प्रारंभ होने की तिथि:- (Comming Soon)
  2. आवेदन की अंतिम तिथि:- (update soon)
image
image

आवेदन कैसे करें

  1. नीचे महत्वपूर्ण लिंक वाले सेक्शन मे जाएं
  2. अपने session year के हिसाब से Apply Online वाले बटन पर क्लिक करें
  3. उसके बाद आधिकारिक पोर्टल खुलेगा वहाँ से अपना फॉर्म खोले
  4. उसके बाद form को सही जानकारी के साथ भरें
  5. फॉर्म को अंतिम रूप से Submit करने से पहले पूरी जानकारी को पुनः जाँचे उसके बाद ही अंतिम Submit करें
  6. आवेदन करने के बाद आवेदन की एक प्रति अपने पास संभाल कर रखें

status कैसे चेक करें

  • सबसे पहले नीचे important link वाले सेक्शन मे जाएं
  • वहाँ पर Application Status Check वाले लिंक पर क्लिक करें
  • उसके बाद आधिकारिक पोर्टल खुलेगा
  • उसके बाद अपना University Name और Regestration number दर्ज करें
  • उसके बाद OTP Verify करने के बाद आपके Application का Status दिखेंगा

और अधिक जाने

मुख्यमंत्री बालिका (intermediate) स्कालर्शिप योजना (inter पास छात्राओं को ₹25,000 की राशि दी जाती है इस योजना के तहत), Post Matric Scholarship (क्लिक करें और पूरी जानकारी प्राप्त करें), मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना (10th passed) यदि आप और भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र से जुड़े जानकारी तो आप इस महत्वपूर्ण दस्तावेज वाले पेज के लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आपको आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी आसान शब्दों समझ सकते हैं।

मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q 1.मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

ans:- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एक सरकारी योजना हैं। यह योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। जिसका उद्देश्य हैं की बेटियों के शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को जन्म से लेकर स्नातक तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती हैं।

Q 2.मुख्यमंत्री कन्या स्नातक प्रोत्साहन योजना क्या है?

ans :- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत ही मुखमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना आता हैं। जो छात्राएं स्नातक उत्तीर्ण हो चुकी है और अविवाहित हैं तो ऐसे छात्राओं को सरकार इस योजना के मदद से सहायता राशि प्रदान करती हैं। इस योजना का लाभ स्नातक उत्तीर्ण केवल अविवाहित छात्राओं को मिलती हैं। जो छात्राएं विवाहित है उन छात्राओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलता हैं।

Q 3.बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत छात्राओं को कितनी राशि मिलती हैं

ans :- इस योजना के अंतर्गत स्नातक उत्तीर्ण बालिकाओं को ₹50,000 की सहायता राशि मिलती हैं। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खतें मे दी जाती हैं।

Q 4.क्या विवाहित छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

ans :- नहीं, विवाहित छात्राएं इस योजना के लाभ नहीं ले सकती। मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना केवल अविवाहित छात्राओं के लिए हैं।