मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना क्या है
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM Pratigya Yojana) यह योजना बिहार सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के द्वारा बिहार राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कार्य अनुभव प्रदान किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि बिहार के युवाओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखना हैं। उसे बड़ी कंपनियों और संस्थानों में 'पेड इंटर्नशिप' के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान देना हैं। इस योजना के तहत बिहार के बेरोजगार युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हर महीने 4,000 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लक्ष्य है की बिहार के बेरोजगार युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए तैयार करना और उनके कौशल को निखारना है।
योजना का नाम
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (Bihar CM Pratigya Yojana)
विभाग का नाम:
बिहार कौशल विकास मिशन (BSDM), श्रम संसाधन विभाग
आवेदन का माध्यम:
पूर्णतः ऑनलाइन (Online)
लाभार्थी:
बिहार के 12वीं, डिप्लोमा और स्नातक पास युवा
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
- निवास: आवेदक बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
- आयु सीमा: आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- रोजगार स्थिति: आवेदक बेरेजगर होना चाहिए। आवेदक किसी भी सरकारी संस्थान या निजी कंपनी में स्थायी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता:
- आवेदक कम से कम 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए है
- ITI या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के छात्र भी इस योजना के लिए पात्र है
- स्नातक (Graduate) और स्नातकोत्तर (PG) डिग्री वाले युवा भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं
किसको कितना रुपया मिलेगा (Benefit Table)
| शैक्षणिक योग्यता | मासिक सहायता (Stipend) |
|---|---|
| 12वीं पास युवाओं के लिए | ₹4,000 प्रतिमाह |
| ITI / डिप्लोमा पास युवाओं के लिए | ₹5,000 प्रतिमाह |
| स्नातक या उससे अधिक | ₹6,000 प्रतिमाह |
- नोट: अगर ट्रेनिंग गृह जिले से बाहर है तो ₹2000 और बिहार के बाहर है तो ₹5000 अतिरिक्त सहायता राशि (3 महीने के लिए) दी जाएगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बिहार का निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
- शैक्षणिक योग्यता मार्कशीट और सर्टिफिकेट (12th, Graduation, etc.)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- बैंक पासबुक (पैसे सीधे इसी खाते में आएंगे)
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
अगर आप बिहार सरकार के अन्य सरकरी योजनाओं कि जानकारी चाहते हैं तो आप हमारे वेबसाइट पर मुख्यमंत्री बालक/बालिका (10th पास) प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका (12th पास) प्रोत्साहन योजना और राशन कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र से जुड़े जानकारी के लिए क्लिक करें।
बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन की पूरी विधि
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना में फ्री ट्रेनिंग के साथ ₹6,000 महीना पाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें। GRCM.IN की यह गाइड आपको बिना किसी गलती के सही फॉर्म भरने में मदद करेगी:
- स्टेप 1: महत्वपूर्ण लिंक वाले सेक्शन तक पहुचे - सबसे पहले आप इसी पेज पर नीचे 'Important Links' वाले टेबल पर जाएं। वहाँ दिए गए 'Online Apply' वाले लिंक पर क्लिक करें
- स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन और सही विकल्प चुनें - आधिकारिक वेबसाइट खुलने के बाद सबसे पहले 'Registration' बटन वाले लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे, यहाँ आपको 'Candidate' को ही चुनना है। ध्यान रहे, 'Employer' वाला विकल्प सिर्फ कंपनियों के लिए है छात्रों के लिए नहीं।
- स्टेप 3: मोबाइल नंबर और पासवर्ड बनाना - अपना नाम और मोबाइल नंबर भरें। फोन पर आए कोड से नंबर वेरिफाई करें और यहीं पर अपना एक नया पासवर्ड (Password) खुद से बना लें जिसे आप याद रख सकें
- स्टेप 4: लॉगिन करें - अब आप अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉगिन करें और अपने प्रोफाइल को खोलें
- स्टेप 5: प्रोफाइल और पढ़ाई की जानकारी - यहाँ अपना नाम, पिता का नाम, और पूरा पता भरें। इसके बाद अपनी 12वीं, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की मार्कशीट के अनुसार अपनी पढ़ाई की पूरी जानकारी भरें। याद रखें की आप जो भी जानकारी दे रहे है वो एकदम सही होनी चाहिए। गलत होने पर आपका आवेदन Reject हो जाएगा
- स्टेप 6: फोटो और कागज़ात अपलोड करें - अपनी एक साफ़ पासपोर्ट साइज फोटो और अपनी मार्कशीट को स्कैन करके अपलोड करें। अगर आप मोबाइल से फोटो खींच रहे हैं, तो ध्यान दें कि लिखावट साफ़ पढ़ी जा सके।
- स्टेप 7: सेक्टर और ट्रेनिंग का चुनाव - अब आप जिस क्षेत्र में ट्रेनिंग लेना चाहते हैं (जैसे कंप्यूटर, ऑफिस वर्क या अन्य), उसे अपनी पसंद के अनुसार चुनें।
- स्टेप 8: फाइनल सबमिट और रसीद - आखिरी में एक बार पूरे फॉर्म को ऊपर से नीचे तक चेक कर लें काही कोई जानकारी गलत हो नहीं। सब कुछ सही होने पर 'Final Submit' करें और मिलने वाली रसीद (Acknowledgement) को अपने पास संभालकर रख लें।
- ⚠️ सावधान : अगर आप गलती से 'Employer' वाले बटन पर क्लिक कर देते हैं तो तुरंत उस पेज को बंद कर दें और दोबारा GRCM.IN पर आकर 'Candidate' लिंक पर क्लिक करें। गलत रजिस्ट्रेशन होने पर आपको स्टाइपेंड का लाभ नहीं मिल पाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन शुरू होने की तिथि: जनवरी 2026 (पोर्टल सक्रिय है)
- आवेदन की अंतिम तिथि: यथाशीघ्र (सीटें सीमित हैं)
- चयन प्रक्रिया: मेरिट और कंपनी की आवश्यकता के आधार पर।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2026 : यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन
| जानकारी का प्रकार | डायरेक्ट लिंक (Click Here) |
|---|---|
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (नया आवेदन) | online apply |
| लॉगिन और स्टेटस चेक करें | login |
| लेटेस्ट अपडेट (WhatsApp Group) | ग्रुप से जुड़ें |
| आधिकारिक वेबसाइट (Portal) | official site |