लखपति दीदी योजना : महिलाएं कैसे बनेंगी लखपति? पात्रता, लाभ, ट्रेनिंग और पूरी जानकारी
लखपति दीदी योजना क्या हैं? इस योजना मे कौन जुड़ सकता हैं? इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को किस तरह की मदद मिलती हैं? ये सब जानकारी आप जानना चाहते है तो नीचे पूरी जानकारी उपलब्द हैं। इस पेज पर इस लखपति योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जो सरल भाषा मे समझाया गया हैं। इस योजना से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोत से जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।
लखपति दीदी योजना क्या हैं
पोस्ट का टाइटल
लखपति दीदी पहल : यह केंद्र सरकार की एक राष्ट्रीय पहल है।
संक्षिप्त विवरण
लखपति दीदी पहल केंद्र सरकार की एक पहल है। इस पहल को ग्रामीण विकास मंत्रालय DAY-NRLM (दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश यह है की ग्रामीण महिलाओं की आमदनी को बढ़ाना। स्वयं सहायता समूह या SHG से जुड़े महिलाओं को इस पहल में प्राथमिकता दिया जाता है। इस पहल के तहत महिलाओं को कई प्रकार की traning दी जाती है। महिलाओं को खेती, पशुपालन, सिलाई, छोटे-मोटे कारोबार और अन्य सेवाओं से जुड़े कामों मे आगे बढ़ाने का अवसर दिया जाता है। जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण भी दिया जाता है। केंद्र सरकार ने इस पहल की घोषणा 2023 में की थी। 2029 तक इस पहल के तहत करोड़ों महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं। इस पहल के तहत महिलाओं को कई प्रकार की मदद दी जाती हैं। इस पहल के तहत महिलाओं को traning, skill development, financial support और अन्य प्रकार की मदद दी जाती हैं।
लखपति दीदी केंद्र सरकार की है या राज्य सरकार की
यह केंद्र सरकार की एक राष्ट्रीय पहल है। इस पहल को किसी अकेले राज्य की योजना नहीं समझना चाहिए। इसका आधार DAY-NRLM है, जिसे ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा चलाया जाता है। राज्यों में इसे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए लागू किया जाता है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| राष्ट्रीय लक्ष्य | मार्च 2029 तक 6 करोड़ लखपति दीदी |
| मुख्य मिशन | DAY-NRLM |
| पहल का नाम | लखपति दीदी पहल (Lakhpati Didi Initiative) |
| राज्य स्तर पर काम | राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और SHG नेटवर्क |
| राष्ट्रीय स्तर पर संबंधित मंत्रालय | ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार |
| मुख्य समूह | ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं |
लखपति दीदी योजना की पात्रता क्या है
यह पहल केवल उन ग्रामीण महिलाओं के लिए है। जो ग्रामीण महिलाएँ स्वयं सहायता समूह (SHG) के सदस्य है। पत्र ग्रामीण महिलाओं की पहचान SHG नेटवर्क और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जरिए होती है। इस पहल में शामिल होने के लिए महिलाओं को कुछ आवश्यक योग्यता पूरी करनी होगी। इस पहल में शामिल होने के लिए महिलाओं को कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत होगी। इस पहल में शामिल होने के लिए महिलाओं को कुछ आवश्यक शर्तें पूरी करनी होगी।
केंद्र के आधिकारिक पोर्टल पर संभावित लखपति दीदी की पहचान के लिए कुछ संकेतक दिए गए हैं:- महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य हो।
- SHG की सदस्यता कम से कम दो साल पूरी हो चुकी हो।
- समूह ने Community Investment Fund (CIF) का लाभ लिया हो।
- महिला मिशन के आजीविका सहयोग से जुड़ी हो।
- कम से कम दो आजीविका गतिविधियां कर रही हो।
जरूरी बात: ये संभावित लाभार्थियों की पहचान के लिए सुझाए गए मानदंड हैं। आधिकारिक पोर्टल के अनुसार राज्य और केंद्रशशित प्रदेश अपनी आवश्यकताओं के अनुसार पात्रता मानदंड तय कर सकते हैं। इसीलिए इसे अंतिम पात्रता की जानकारी न माने। अपने राज्य के अनुसार अपनी पात्रता की पुष्टि करें।
आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी
इस पहल के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है। SHG में सदस्यता, समहू के रिकार्ड और योजना के अनुसार और अतिरिक्त जानकारी मांगी जा सकती हैं। सदस्यता के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की सूची इस प्रकार हैं:
- आधार कार्ड या कोई दूसरा पहचान पत्र
- बैंक खाता की passbook
- चालू मोबाईल नंबर
- समहू से जुड़ी जानकारी
- आजीविका या कारोबार से जुड़ी जानकारी
- परिवार और आय से जुड़ी जानकारी (यदि लागू हो)
यह सामान्य जानकारी है दस्तावेज से जुड़े। अंतिम निर्णय के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची समहू द्वारा प्रदान की जाएगी। दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी की पुष्टि अधिकारीक तौर पर अवश्य करें।
लखपति दीदी बनाने के लिए कौन-कौन से काम किए जा सकते हैं
प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार की स्थिति अलग होती है। इसलिए कोई एक कारोबार सभी महिलाओं के लिए सही नहीं होगा। स्थानीय मांग, अनुभव, जगह और उपलब्ध संसाधन देखकर काम चुनना चाहिए। कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| खेती | सब्जी उत्पादन, फलों का उत्पादन, फूलों की खेती, बीज उत्पादन, मशरूम |
| पशुपालन | डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन |
| खाद्य कारोबार | अचार, पापड़, मसाले, आटा और अन्य स्थानीय खाद्य उत्पाद |
| हस्तशिल्प | सिलाई, कढ़ाई, बांस और स्थानीय सामग्री के उत्पाद |
| दुकान और सेवा | किराना, छोटी दुकान, मरम्मत या स्थानीय सेवा |
| समहू आधारित काम | उत्पाद समूह, सामूहिक बिक्री और छोटे उत्पादन केंद्र |
लखपति दीदी बनने के लिए आवेदन कैसे करें इसकी पूरी प्रक्रिया क्या हैं
लखपति दीदी पहल में आम तौर पर कोई खुला Apply Online फॉर्म की सुविधा नहीं होता हैं। जिससे हर महिला सीधे आवेदन कर दे। पहचान और सहयोग का काम स्वयं सहायता समूह (SHG) के साथ-साथ राज्य के ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा होता है। आप ये नीचे दिए गए जानकारी के माध्यम से कदम उठा सकते है।
- सबसे पहले पता करें कि आपने गांव में स्वयं सहायता समूह के कार्य कर्ता से संपर्क करें
- यदि आप SHG समूह की सदस्य नहीं हैं तो अपनी सदस्यता ले
- अपने SHG की बैठक में आजीविका बढ़ाने की इच्छा बताएं।
- समूह की दीदी, ग्राम संगठन या सामुदायिक संसाधन व्यक्ति से उपलब्ध प्रशिक्षण और सहायता की जानकारी लें।
- अपनी मौजूदा कमाई, खर्च, कौशल और उपलब्ध कारोबार की जानकारी दें।
- अपनी आजीविका गतिविधियों की योजना बनाएं।
- जहां जरूरत हो, बैंक ऋण या मिशन की वित्तीय सहायता के नियम समझें।
- अपने आय और खर्च का सही-सही रिकॉर्ड व्यवस्थित करके रखें। मिशन की ओर से मांगी गई जानकारी सही-सही दें।
महत्वपूर्ण: किसी निजी वेबसाइट या एजेंट को लखपति दीदी का फॉर्म भरने के नाम पर पैसा न दें। पहले अपने राज्य के आधिकारिक आजीविका मिशन से पुष्टि करें। उसके बाद ही आगे का कोई कार्य करे। ऐसा करने से आप धोखा-धरी से बच सकते हैं।
लखपति दीदी में कितना Loan या आर्थिक सहायता मिलती है?
इस पहल के अंतर्गत DAY-NRLM की अलग-अलग वित्तीय व्यवस्थाएं कार्य करती हैं। इनमें समूह के लिए Revolving Fund, Community Investment Fund और Bank Loan जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कुछ व्यवस्थाएं व्यक्तिगत महिला उद्यमियों के लिए भी हैं। लेकिन हर राशि सीधे महिला के निजी बैंक खाते में मिलने वाली मुफ्त सहायता नहीं है।
| सहायता का प्रकार | राशि से जुड़ी जानकारी | विवरण |
|---|---|---|
| Revolving Fund | पात्र SHG के लिए ₹20,000 से ₹30,000 | यह समूह को दिया जाने वाला फंड है। |
| Community Investment Fund | प्रति SHG अधिकतम ₹2.50 लाख | समूह और फेडरेशन के जरिए आजीविका गतिविधियों के लिए। |
| SHG Bank Loan | समूह के लिए बिना गारंटी ऋण की सीमा ₹20 लाख तक बताई गई है। | बैंक के नियम, पात्रता और ऋण जांच लागू होती है। |
| महिला उद्यम सहायता | Women Enterprise Acceleration Fund के अंतर्गत कुछ ऋणों के लिए क्रेडिट गारंटी और ब्याज सहायता का प्रावधान। | अलग पात्रता और शर्तें भी लागू हैं। |
आधिकारिक पोर्टल के अनुसार SHG बैंक ऋण पर ब्याज सहायता की व्यवस्था भी है। व्यक्तिगत महिला उद्यमियों के लिए अलग प्रावधानों में ₹5 लाख तक के ऋण पर क्रेडिट गारंटी सहायता और समय पर भुगतान करने पर कुछ ऋणों में ब्याज सहायता का उल्लेख है। ये सभी सुविधाएं शर्तों के अधीन हैं।
बिहार और झारखंड में लखपति दीदी की जानकारी कहां मिलेगी?
बिहार और झारखंड में लखपति दीदी की जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप निम्नलिखित स्थानों पर जा सकते हैं:
बिहार में JEEViKA
बिहार में ग्रामीण आजीविका से जुड़ा काम Bihar Rural Livelihoods Promotion Society यानी BRLPS के माध्यम से होता है। इसे आम तौर पर JEEViKA के नाम से जाना जाता है। यदि आप बिहार में रहते हैं, तो अपने स्वयं सहायता समूह या अपने नजदीकी JEEViKA कर्मी से संपर्क करें। JEEViKA / BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट (क्लिक करें)।
झारखंड में JSLPS और सखी मंडल
झारखंड में JSLPS और सखी मंडल के माध्यम से लखपति दीदी के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। झारखंड में Jharkhand State Livelihood Promotion Society यानी JSLPS राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और NRLM के काम से जुड़ी नोडल संस्था है। ग्रामीण महिलाएं अपने सखी मंडल, ग्राम संगठन या स्थानीय JSLPS कर्मी से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। JSLPS की आधिकारिक वेबसाइट (क्लिक करें)।
अन्य राज्यों में अपने राज्य के State Rural Livelihoods Mission (SRLM) या Block आजीविका मिशन कार्यालय से संपर्क करें।
लखपति दीदी की आधिकारिक वेबसाइट और जरूरी लिंक
| क्रम संख्या | विवरण | लिंक |
|---|---|---|
| 1. | BRLPS बिहार आधिकारिक पोर्टल | BRLPS (बिहार) |
| 2 . | JSLPS झारखंड आधिकारिक पोर्टल | JSLPS (झारखंड) |
| 3. | GRCM.IN WhatsApp Channel से नई अपडेट प्राप्त करें | Join Now |
important information
हमने यह जानकारी कैसे तैयार कीयहाँ पर उपलब्द जानकारी आधिकारिक स्रोतों के आधार पर तैयार किया गया है। इस पेज पर उपलब्द जानकारी के आधार पर कोई निर्णय लेने से पूर्व अंतिम और ताजा जानकारी की जाँच आधिकारिक स्रोतों से अवश्य करें।