government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN

Munger University UG (स्नातक) नामांकन शुरू 1st semester सत्र 2026-30 (B.A, B.Sc और B.Com)

Munger University, Bihar Latest Updates 2026

Munger University, Bihar Admission Start (B.A, B.Sc, B.Com) Session 2026-30

अगर आप 12वी पास कर चुके हैं और Graduation मे admission करवाना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर हैं। Munger University, Bihar ने अपना official notification जारी किया है। यदि आप Munger University से Graduation करना चाहते हैं तो Graduation (शैक्षणिक सत्र 2026-30) के प्रथम सिमेस्टर मे नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इस Admission प्रक्रिया के तहत छात्र B.A, B.Sc और B.Com जैसे कोर्स मे नामांकन ले सकते हैं। यह नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन के माध्यम से किया जाता हैं। छात्र अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि के भीतर ही सबमिट करें अंतिम तिथि के बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आज के समय मे छात्र के लिए Graduation की degree बेहद ही जरूरी हो गई हैं। चाहे छात्र सरकरी नौकरी की तैयारी कर रहा हो या प्राइवेट सेक्टर मे अपना कैरियर बनाना हो। हरेक जगह स्नातक डिग्री की मांग होती हैं। इसीलिए यह बेहद जरूरी हो जाता हैं की आप समय पर आवेदन करें और अपने कैरियर की शुरुआत सही दिशा मे करें।

छात्रों को सलाह दी जाती है की आवेदन फॉर्म भरने से पूर्व सभी जानकारी को आधिकारिक स्तर से अवश्य जाँचे। सही से जाँच-पड़ताल करने के बाद ही अपना आवेदन फॉर्म भरे।

munger university UG Admission 2026

B.A, B.Sc and B.Com

1st semester admission start - session 2026-30

image
image

चार वर्षीय सी० बी० सी० एस० पाठ्यक्रम

वित्तीय वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुंगेर विश्वविद्यालय में Graduation करने वाले छात्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर पर CBCS (Choice Based Credit System) को तरह से लागू किया हुआ है। इस प्रणाली के तहत स्नातक का पाठ्यक्रम अब कुल 4 वर्षों का हो गया हैं। सत्र 2026-30 के लिए प्रथम सिमेस्टर मे नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई हैं।

इस 4 वर्षीय स्नातक डिग्री के लिए निम्नलिखित तीन मुख्य संकाय (Stream) में नामांकन लिया जा सकता हैं।

  • कला संकाय (B.A - Bacholar Of Arts): इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य मानविकी विषयों में रुचि रखने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञान संकाय (B.Sc - Bacholar Of Science): भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान, और जंतु विज्ञान जैसे विषयों का अध्ययन करने के इच्छुक छात्र विज्ञान संकाय का चयन कर सकते हैं।
  • वाणिज्य संकाय (B.Com - Bacholar Of Commerce): व्यापार, लेखांकन (Accounting), और अर्थशास्त्र (Economics) में अपना भविष्य बनाने वाले छात्र वाणिज्य संकाय में प्रवेश ले सकते हैं।

इस चार वर्षीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत छात्र को उनकी पसंदीदा विषयों का गहराई से अध्ययन करने और रिसर्च (अनुसंधान) के क्षेत्र मे आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता हैं।

आवश्यक दस्तावेज़ से जुड़ी जानकारी

  • मैट्रिक (10वीं कक्षा) के दस्तावेज

    मैट्रीक का Admit Card और अंक प्रमाण पत्र। आवेदन करते समय इन दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती हैं।

  • इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) के दस्तावेज

    इंटरमीडिएट का Admit Card और अंक प्रमाण पत्र। 12वीं का अंक पत्र बहुत महतपूर्ण है। इसलिए 12वीं का अंक पत्र आपके लिए मुख्य आधार होंगे।

  • ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आपके पास ये सब दस्तावेज उपलब्द होने चाहिए। सभी दस्तावेज उपलब्द होने के बाद ही आवेदन करें।

आवेदन शूल्क और भुगतान की प्रक्रिया

  1. आवेदन शूल्क की राशि: ₹1000/ (एक हजार रुपये मात्र)

    यह शूल्क ऑनलाइन के माध्यम से ही जमा होता हैं। आवेदन फॉर्म भरते समय ही आपके पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा। आप अपने debit card, credit card, net banking या UPI के माध्यम से शूल्क का भुगतान सफलतापूर्वक कर सकते हैं।

online आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ

विश्वविद्यालय ने नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक निश्चित समय सीमा ताय की हैं। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है की अंतिम तिथि का इंतजार न करें अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर ले। ताकि आप को कोई समस्या न हो। तिथि की पूरी जानकारी नीचे दी गई हैं।

Munger University, bihar

  1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रारंभिक तिथि: 29/04/2026
  2. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12/05/2026

आवेदन कनें की प्रक्रिया जाने

कई बार छात्रों को साइबर कैफै जाने मे परेसानी होती हैं या जिन छात्रों को पता नहीं हैं की किस वेबसाईट पर जाकर फॉर्म भरना हैं। इसके लिए पूरी जानकारी नीचे दिया गया हैं इस जानकारी से छात्र की परेसानी दूर हो सकती हैं। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन के लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया हैं। इस पोर्टल से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे उपलब्द हैं।

आवेदन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल को अपने मोबाईल या लैपटॉप के ब्राउजर मे खोले, इसका लिंक नीचे important लिंक वाले सेक्शन मे दिया हुआ हैं
  2. अधिकारी होम पेज पर "New Regestration" या "नया पंजीकरण" का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें
  3. अपनी जरूरी जानकारी भरें जैसे नाम, मोबाईल नंबर और ईमेल आइडी डालकर regestration करें। regestration करने के बाद आपको एक Regestration नंबर और पासवर्ड मिलेगा
  4. इस Regestration No. और पासवर्ड की help से दोबारा पोर्टल पर लॉगिन करें
  5. अब आवेदन मे जो जानकारी मांगी गई है वो सभी जानकारी सही सही भरें
  6. अंत मे आवेदन शूल्क ₹1000/ का भुगतान करने
  7. भुगतान सफल होने के बाद आवेदन पत्र और शूल्क रसीद का प्रिंट आउट निकाल ले

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q 1.मुंगेर विश्वविद्यालय UG 1st-sem Admission 2026 का ऑनलाइन कब तक होगा।

ans:- munger university UG semester-1st (B.A/B.Sc/B.Com) Admission के लिए आवेदन से जुड़ी तिथि की जानकारी ऊपर दी गई है। तिथि से जुड़ी जानकारी वाले सेक्शन मे जाए वहाँ आप को पूरी जानकारी मिल जाएगी।

Q 2.मुंगेर यूनिवर्सिटी UG Admission का आवेदन शूल्क कितना हैं?

ans :- UG Semester-1 admission के लिए आवेदन शूल्क 1000 रुपया रखा गया हैं। छात्रों के आवेदन पूरा करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना जरूरी हैं। शूल्क जमा होने के बाद ही फॉर्म सफल माना जाएगा।

Q 3.Munger University UG Admission के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

ans:- admission फॉर्म भरने के लिए मैट्रीक और इंटर्मीडिएट का ऐड्मिट कार्ड तथा अंक प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती हैं। छात्र को सभी Original दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करनी होगी। छात्र के द्वारा गलत दस्तावेज देने पर आवेदन रद्द हो सकता हैं।

Q 4.Munger University UG Admission का ऑनलाइन आवेदन कहा से करें?

ans:- छात्र Munger University के Official portal पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर Regestration करना होगा। सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट करना जरूरी हैं।