government resources & citizen services

https://www.grcm.in

GRCM.IN
कोई भी महत्वपूर्ण Update न छूटे, अभी हमारे Official WhatsApp Channel से जुड़ें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : आवेदन, स्टेटस, लिस्ट और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की पूरी जानकारी। यहाँ देखें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे, बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कैसे करे। जानें ₹2000 की अगली किस्त कब आएगी। यहाँ पूरी जानकारी सरल शब्दों मे दिया गया हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई हैं । यह एक केंद्रीय योजना हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती हैं। यह राशि तीन समान किश्तों में प्रदान की जाती है। यह योजना छोटे और सीमांत किसानों को कृषि और घरेलू खर्चों में सहायता प्रदान करती हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

Post Title:-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना :

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख योजना हैं। इसका उद्देश्य देश के सभी छोटे और सीमांत किसानों को सीधे वित्तीय सहायता प्रदान करना हैं । इससे किसानों की आय और उनकी आजीविका में सुधार होती हैं। यह योजना 1 दिसंबर 2018 से लागू हुई थी। इस योजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार द्वारा किया जाता हैं। इस योजना से पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती हैं । प्रत्येक किस्त ₹2,000 की होती हैं । यह राशि सीधे किसान के बैंक खातों में दी जाती है। ये किस्तें हर 4 महीने के अंतराल पर भेजी जाती हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए। वे कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों; जैसे कि वे किसी संवैधानिक पद पर न हों, राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारी या पेंशनभोगी (₹10,000 से अधिक मासिक पेंशन वाले) न हों, और आयकर दाता न हों। किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर अपने स्थानीय राजस्व अधिकारी के माध्यम से या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी खर्चों में मदद करना है। जिससे वे साहूकारों से कर्ज लेने से बच सकें और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

Latest Updates के लिए हमारे whatsapp चैनल से जुड़े Join Now

WWW.GRCM.IN

PM Kisam सम्मान निधि योजना के बारे में

  1. यह योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई हैं। यह योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी।
  2. इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष की सहायता प्रदान करती है।
  3. यह राशि 3 समान किस्तों में दी जाती है। प्रत्येक किस्त में ₹2000 की राशि दी जाती हैं।
  4. यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
  5. इसकी सहायता से सरकार छोटे और सीमांत किसानों को सहायता प्रदान करती हैं।

इसके लिए क्या पात्रता होनी चाहिए

  1. आवेदक किसान होना चाहिए।
  2. जिस किसान के पास कृषि योग्य भूमि हैं। वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  3. भूमि आवेदक के नाम पर होनी चाहिए।
  4. संस्थागत भूमि धारक पात्र नहीं हैं।
  5. सरकारी पेंशनधारक और आयकरदाता पात्र नहीं हैं।
image
image

आर्थिक सहायता

  1. ₹6000 वार्षिक सहायता सरकारी के द्वारा दी जाती हैं। यह राशि तीन किस्तों में दी जाती हैं
  2. प्रत्येक किस्त ₹2000 की होती हैं
  3. यह पैसा डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर की जाती हैं

पीएम किसान सम्मान निधि योजना पंजीकरण प्रक्रिया क्या हैं

  1. हमारे वेबसाइट www.grcm.in पर जाएं
  2. “New Farmer Registration” वाले लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना आवेदन फॉर्म भरें
  4. आवेदन फॉर्म को सही-सही भरे step-by-step
  5. इसके बाद सबमिट करें और प्रिंट अवश्य लें। बाद मे इसकी आवश्यकता पर सकती हैं

किस्त की स्थिति कैसे चेक करें

  1. नीचे महत्वपूर्ण लिंक वाले सेक्शन मे जाए
  2. “Beneficiary Status” पर क्लिक करें
  3. आधार या खाता संख्या दर्ज करें
  4. इसके बाद सबमिट करे और अपना किस्त का विवरण देखें

हमारी इस वेबसाइट पर आपको कई सरकारी दस्तावेजों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। यहाँ आप जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी देख सकते हैं। सरल हिन्दी शब्दों मे सभी जानकारी उपलब्द कराई गई हैं।

इसके अलावा भी आप जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी देख सकते हैं। हमारी इस वेबसाइट (www.grcm.in) पर आवेदन प्रक्रिया, स्टैटस चेक से लेकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई हैं।

image
image

PM Kisan लाभार्थी सूची कैसे देखें

  1. नीचे महत्वपूर्ण लिंक वाले सेक्शन मे जाए
  2. "Beneficiary List" वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आधिकारिक पोर्टल खुलेगा
  3. उसके बाद वहाँ अपना विवरण भरें: राज्य, जिला, ब्लॉक, गांव चुनें
  4. Get Report वाले बटन पर क्लिक करें
  5. इसके बाद सूची दिखाई देगी
image
image

महत्वपूर्ण दस्तावेज़

important documents
क्रमांक दस्तावेज़ विवरण
1. आधार कार्ड पंजीकरण के लिए अनिवार्य पहचान प्रमाण।
2. बैंक खाता पासबुक डीबीटी भुगतान प्राप्त करने के लिए।
3. भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड भूमि स्वामित्व का प्रमाण।
4. निवास प्रमाण पत्र निवास प्रमाण के रूप में।
5. जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) आरक्षित श्रेणी पात्रता के लिए।
6. मोबाइल नंबर ओटीपी व संचार के लिए।
7. पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन और सत्यापन के लिए।
8. स्वघोषणा पत्र पात्रता और विवरण की पुष्टि के लिए स्वघोषणा।
9. ई-केवाईसी रसीद ई-केवाईसी पूर्ण होने का प्रमाण।
10. राजस्व रिकॉर्ड / खतियान (यदि आवश्यक हो) अतिरिक्त भूमि स्वामित्व प्रमाण।
image
image

पीएम किसान योजना से जुड़े पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q 1.पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है और इसमें किसानों को कितने पैसे मिलते हैं?

ans :- पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN), यह योजना भारत सरकार की एक पहल है। जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत सभी पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की राशि दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में दी जाती हैं। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों (DBT) में ट्रांसफर की जाती है

Q 2.पीएम किसान योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) कैसे चेक करें?

ans :- अपना स्टेटस चेक करने के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करके आसानी से देख सकते हैं। इस वेबसाईट के माध्यम से भी देख सकते हैं। ऊपर महत्वपुर लिंक वाले सेक्शन मे 'Know Your Status' वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद PM-Kisan का अधिकारी पोर्टल खुलेगा। इसके बाद अपने विवरण भर के स्टैटस चेक कर सकते हैं। इससे आप अपनी किस्त की स्थिति (Status) और भुगतान विवरण देख सकते हैं

Q 3. पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त कब आएगी?

ans :- पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। (अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर, और दिसंबर-मार्च)। अगली किस्त की सटीक तारीख की घोषणा सरकार के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाती है। लेटेस्ट अपडेट के लिए आप हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Q 4.पीएम किसान e-KYC कैसे करें और क्या यह अनिवार्य है?

ans :- हाँ, पीएम किसान योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए e-KYC अनिवार्य है। आप इसे दो तरीकों से कर सकते हैं। 1. आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 'e-KYC' विकल्प चुनें। इसकेबाद आधार आधारित OTP के माध्यम से खुद सत्यापित करें। 2. अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाएं।

Q 5.पीएम किसान योजना की नई लाभार्थी सूची (List) में अपना नाम कैसे देखें?

ans :- नई लिस्ट में नाम देखने के लिए पोर्टल पर 'Beneficiary List' विकल्प पर जाएं। वहां अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें। इसके बाद 'Get Report' वाले बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके गांव की पूरी सूची खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं

Q 6.पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण (New Registration) कैसे करें?

ans :- यदि आप एक पात्र किसान हैं। अभी तक PM-Kisan योजना से नहीं जुड़े हैं तो आप 'New Farmer Registration' विकल्प पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य और भूमि का विवरण (खसरा/खतौनी) दर्ज करना होगा। आप CSC सेंटर के माध्यम से भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसी पेज मे ऊपर इसकी पूरी जानकारी दी गई है।

Q 7.पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं आया तो क्या करें?

ans :- यदि आपकी किस्त रुक गई है। आप का पैसा नहीं आ रहा है तो सबसे पहले अपना स्टेटस चेक करें। देखें कि क्या आपका 'Land Seeding', 'Aadhaar Bank Account Seeding' और 'e-KYC' स्टेटस 'YES' है या नहीं। यदि इनमें से कोई 'NO' हैं तो सबसे पहले उसे तुरंत ठीक कराएं। आधार सीडिंग के लिए अपने बैंक शाखा से संपर्क करें। सहायता के लिए आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं

Q 8.पीएम किसान योजना का लाभ किसे नहीं मिलेगा?

ans :- वैसे किसान जो संस्थागत भूमि धारक हैं। जो संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति हैं, पूर्व या वर्तमान मंत्री है, मेयर है, जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। जो व्यक्ति केंद्र या राज्य सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, और पिछले वर्ष के आयकर दाता (Income Tax Payers) है। वह व्यक्ति इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं